होम / बिजनेस / नई ऊंचाई पर पहुंचे L&T के शेयर, अब थमेगी तेजी या और बढ़ेगी रफ्तार?

नई ऊंचाई पर पहुंचे L&T के शेयर, अब थमेगी तेजी या और बढ़ेगी रफ्तार?

शेयर बाजार में लार्सन एंड टूब्रो का प्रदर्शन अच्छा रहा है. कंपनी ने बीते छह महीनों में अपने निवेशकों को 39.82% का रिटर्न दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लार्सन एंड टूब्रो (Larsen & Toubro) यानी L&T शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पिछले 5 कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयर 5% चढ़ चुके हैं. आज यानी शुक्रवार को L&T के शेयर शुरुआती कारोबार में तेजी से बढ़ते हुए अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 3058.35 रुपए पर पहुंच गए. हालांकि, बाद में इसमें कुछ नरमी भी देखने को मिली. 28 सितंबर को भी कंपनी के शेयरों में तेजी दर्ज हुई थी. आमतौर पर माना जाता है कि हाई लेवल टच करने के बाद शेयरों में करेक्शन देखने को मिल सकता है. ऐसे में यह सवाल लाजमी हो जाता है कि अब L&T को लेकर रणनीति क्या हो?

हाथ लगा बड़ा ऑर्डर
पहले जानते हैं कि कंपनी के शेयरों में तेजी की वजह क्या है. दरअसल, L&T की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी की कंस्ट्रक्शन आर्म को मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर ऑरेंज गेट, ईस्टर्न फ्री वे से मरीन ड्राइव कोस्टल रोड के बीच एक अंडरग्राउंड रोड टनल बनाने से जुड़ा है. इस प्रोजेक्ट को 54 महीनों के अंदर पूरा किया जाना है. इसके अलावा, शेयरों में उछाल की दूसरी वजह कंपनी के 10,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक को मिला अच्छा रिस्पॉन्स भी है. 

स्टॉक को Buy रेटिंग
L&T की ऑर्डर बुक में पिछले कुछ समय से लगातार मजबूती आ रही है. इस वजह से निवेशक कंपनी में पैसा लगाने को लेकर उत्सुक हैं. जहां तक बात करेक्शन की है, तो ज़्यादातर ब्रोकरेज फर्म्स इसे लेकर चिंतित नजर नहीं आतीं. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने L&T को लेकर 'Buy' रेटिंग दी है. उसका कहना है कि कंपनी के प्रमुख बाजारों में शामिल भारत और मध्य पूर्व में पूंजीगत व्यय में वृद्धि दिखाई दे रही है. वहीं, UBS के विशेषज्ञों को भी इस स्टॉक में तेजी बने रहने की उम्मीद है. उन्होंने L&T के स्टॉक का टारगेट प्राइज बढ़ाकर 3,600 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. बता दें कि पिछले एक साल में कंपनी ने अपने निवेशकों को 63.77% का रिटर्न दिया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

5 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

5 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.