होम / बिजनेस / L&T Limited को मिला 2500 करोड़ का ऑर्डर, पावर बिजनेस में होगी वृद्धि?

L&T Limited को मिला 2500 करोड़ का ऑर्डर, पावर बिजनेस में होगी वृद्धि?

L&T Energy - Power को पश्चिम बंगाल के सागरदिघी में स्थित थर्मल पावर प्लांट के लिए FGD सिस्टम बनाने का EPC आर्डर प्राप्त हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

L&T लिमिटेड (Larsen and Toubro limited) विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी है और फिलहाल इस कंपनी को लेकर एक काफी अच्छी खबर सामने आ रही है. L&T लिमिटेड को हाल ही में अपने पावर बिजनेस के लिए एक काफी प्रमुख ऑर्डर प्राप्त हुआ है. 

L&T को मिला 2500 करोड़ का ऑर्डर?
L&T लिमिटेड (Larsen and Toubro limited) की पावर बिजनेस शाखा L&T एनर्जी – पावर (L&T Energy - Power) को पश्चिम बंगाल पावर विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (West Bengal Power Development Limited) द्वारा पश्चिम बंगाल के सागरदिघी में स्थित थर्मल पावर प्लांट के लिए वेट फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (FGD) सिस्टम बनाने के लिए EPC (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन) आर्डर प्राप्त हुआ है और इस डील की कीमत 1000 करोड़ से लेकर 2500 करोड़ रुपयों के बीच बताई जा रही है.

क्यों खास है ये प्रोजेक्ट?
इस प्रोजेक्ट के विशिष्ट फीचर्स की बात की जाए तो इस प्रोजेक्ट के तहत तीन FGD एब्जोर्बर्स बनाए जाएंगे. ये तीन FGD एब्जोर्बर 300 मेगावाट की क्षमता वाले 2 और 500 मेगावाट की क्षमता वाले 2 थर्मल पॉवर यूनिट्स के लिए काम करेंगे. जबकि दूसरी तरफ प्लांट के सिस्टम का संतुलन इस तरह से बनाया जाएगा कि वह प्लांट की 5 यूनिट्स की जरूरतों को पूरा करेगा. L&T लिमिटेड (Larsen and Toubro limited) के लिए किसी भी राज्य संस्था की तरफ से प्रदान किया जाने वाला यह पहला FGD प्रोजेक्ट होगा. 

L&T लिमिटेड को मिलेंगे और ऑर्डर?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा पहले से मौजूद थर्मल पावर प्लांट्स और आने वाले थर्मल पॉवर प्लांट्स में FGD सिस्टम लगाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है. भारत सरकार द्वारा यह फैसला SO2 एमिशन्स को कम करने के लिए उठाया गया है. इस आर्डर की बदौलत L&T (Larsen and Toubro limited) को 19 गीगावाट से ज्यादा क्षमता वाले थर्मल पॉवर प्लांट्स में FGD प्रोजेक्ट बनाने के लिए ऑर्डर्स की प्राप्ति हो सकती है.
 
यह भी पढ़ें: बाबा पूरी तरह ठीक हैं’, इकोनॉमिस्ट Amartya Sen की बेटी ने निधन की खबरों को गलत बताया!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

16 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

18 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

18 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

14 hours ago