होम / बिजनेस / Kotak Mahindra Bank इकट्ठा करेगा 7000 करोड़ रुपए, जानिए क्या है पूरा मामला?

Kotak Mahindra Bank इकट्ठा करेगा 7000 करोड़ रुपए, जानिए क्या है पूरा मामला?

एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि बैंक का उद्देश्य वित्त वर्ष 24 के दौरान 7,000 करोड़ रुपए जितनी राशि इकट्ठा करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया भर में इस वक्त अनिश्चितताएं बनी हुई हैं और पश्चिमी देशों में बैंकिंग संकट की वजह से ग्लोबल इकॉनमी में स्लोडाउन भी देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही दुनिया के सभी देशों को इसी प्रकार के संकट का डर भी सताने लगा है लेकिन भारतीय इकॉनमी काफी स्थिर नजर आ रही है और भारतीय बैंक भी इस प्रकार के संकटों से सुरक्षित दिख रहे हैं. इसी बीच प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra Bank) ने एक भारी-भरकम राशि इकट्ठा करने की घोषणा कर दी है. 

बैंक इस माध्यम से इकट्ठा करेगा पैसे
कोटक महिंद्रा बैंक, प्राइवेट क्षेत्र का एक बैंक है और हाल ही में इस बैंक ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर असुरक्षित, वापस लिए जा सकने वाले, NCDs (नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स) को जारी करने की अनुमति दे दी है. एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया गया है कि बैंक का उद्देश्य वित्त वर्ष 24 के दौरान 7,000 करोड़ रुपए जितनी राशि इकट्ठा करना है. इसके साथ ही फाइलिंग में यह भी बताया गया है कि इस विषय में बैंक के बोर्ड मेंबर्स की शेयर ट्रान्सफर और अन्य मामलों की देख-रेख करने वाली कमेटी को आतंरिक रूप से, जारी किए जाने वाले इन NCDs के स्ट्रक्चर, शर्तों और नियमों को तय करने की अनुमति दे दी गई है.

क्या होती हैं NCDs
NCD एक तरह का डेट इंस्ट्रूमेंट होती है जिसे कंपनियों द्वारा पब्लिक या फिर संस्थागत इन्वेस्टर्स से फंड इकट्ठा करने के लिए जारी किया जाता है. यह एक ‘फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट’ है जिसका मैच्योरिटी पीरियड भी तय होता है और इसमें पहले से ही तय किया गया कूपन या फिर इंटरेस्ट रेट भी शामिल होते हैं. कनवर्टिबल डिबेंचर्स के विपरीत NCDs को जारी किए जाने वाली कंपनी के शेयर्स में नहीं बदला जा सकता और अपनी पूरी अवधि के दौरान यह सिर्फ एक डेट इंस्ट्रूमेंट बनकर ही रहती हैं. NCD का इस्तेमाल करके कंपनियां इन्वेस्टर्स से लॉन्ग-टर्म कैपिटल इकट्ठा करती हैं और तय समय पर ब्याज के भुगतान के साथ-साथ मूल रकम की कुल वापसी का वादा करती हैं. 

कहां जारी होती हैं NCDs?
वह इन्वेस्टर्स जो NCDs खरीदते हैं वह एक तरह से कंपनी के लिए उधारदाता बन जाते हैं और NCD जारी करने वाली कंपनी को इन इन्वेस्टर्स से तय किये गए समय और तय की गई शर्तों और नियमों के अनुसार नियमित रूप से राशी मिलती रहती हैं. और इसीलिए NCDs को ‘फिक्स्ड-इनकम इंस्ट्रूमेंट’ की श्रेणी में रखा जाता है. मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने पर NCDs जारी करने वाली कंपनी मूल रकम को इन्वेस्टर्स को वापस कर देती है. NCDs को आमतौर पर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाता है जिससे इन्वेस्टर्स इन्हें मैच्योरिटी पूरी होने से पहले किसी अन्य मार्केट में ट्रेड कर सकते हैं. इक्विटी शेयर्स के मुकाबले NCDs को ज्यादा सुरक्षित इन्वेस्टमेंट माना जाता है. 
 

यह भी पढ़ें: Zara की शर्ट क्यों हो रही है Twitter पर ट्रोल? कमेंट्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

16 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

16 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago