होम / बिजनेस / Stock Market में गिरावट की सबसे बड़ी वजह आई सामने, इसलिए गोता लगा रहा बाजार

Stock Market में गिरावट की सबसे बड़ी वजह आई सामने, इसलिए गोता लगा रहा बाजार

शेयर बाजार आज भी गिरावट के साथ बंद हुआ. BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार करते रहे और वहीं बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में गिरावट का सिलसिला जारी है. सोमवार को जहां बाजार फ्लैट बंद हुआ था, वहीं मंगलवार को फिर उसने गोता लगा लिया. बाजार में लगातार आ रही इस गिरावट के कई कारण हैं. उदाहरण के तौर पर, अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों को लेकर सख्ती के संकेत दिए हैं. इसी तरह, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अगले महीने की शुरुआत में होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक में रेपो रेट को स्थिर रख सकता है. इन्हें ध्यान में रखते हुए निवेशक बेहद सतर्क हो गए हैं. लेकिन मार्केट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह है विदेशी निवेशकों का साथ छोड़ना.  

अब तक निकाले इतने करोड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर महीने में ही अब तक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 20 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक की रकम शेयर बाजार से निकाल ली है. एकदम से इतनी बड़ी रकम के निकलने से मार्केट का नीचे आना लाजमी है. मालूम हो कि भारतीय शेयर बाजार की चाल काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि विदेशी निवेशकों का बाजार के प्रति क्या रुख है. इतिहास गवाह है कि जब-जब इन इन्वेस्टर्स ने हमारे बाजार में झोली भरकर पैसा लगाया है, बाजार रॉकेट की रफ्तार से भागा है. और जब इन्होंने हाथ खींचे हैं, तो मार्केट नीचे आ गया है.

क्यों साथ छोड़ रहे हैं FII?
अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर विदेशी निवेशक बिकवाल क्यों बने हुए हैं? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाजार का वैल्यूएशन अभी भी ज्यादा है. ऊपर से अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें, मंदी की आशंका और अब भारत-कनाडा विवाद के चलते निवेशक सेफ हैवन में पैसा लगाने को तवज्जो दे रहे हैं. इसकी एक और वजह अमेरिका में बॉन्ड प्रतिफल (10 साल के लिए 4.54%) आकर्षक होना भी है. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं और ऐसी जगह इन्वेस्ट कर रहे हैं, जहां अपने निवेश को लेकर खास चिंता करने की जरूरत नहीं है. बता दें कि भारतीय स्टॉक मार्केट में कनाडा के पेंशन फंड का भी काफी निवेश है.

घरेलू निवेशकों ने की खरीदारी
FII सितंबर में अब तक 20,593 करोड़ रुपए की बिक्री कर चुके हैं. इस दौरान, घरेलू खरीदारों द्वारा की गई 13,748 करोड़ रुपए की खरीदारी से बाजार को समर्थन जरूर मिला है, लेकिन विदेशी निवेशकों के जाने का प्रभाव बाजार पर ज्यादा नजर आ रहा है. शेयर मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है, ये स्टॉक मार्केट के लिए अच्छी खबर है, लेकिन नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते विदेशी निवेशक बिकवाली कर रहे हैं और बाजार गिर रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

7 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

8 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

9 hours ago