✕

होम / बिजनेस / Multibagger : इस शेयर ने 1 लाख के बना दिए 5 करोड़, क्या आपने लगाया था दांव?

Multibagger : इस शेयर ने 1 लाख के बना दिए 5 करोड़, क्या आपने लगाया था दांव?

रिलैक्सो फुटवियर्स (Relaxo Footwears) ने अपने निवेशकों को 24 वर्षों में तीन बार बोनस शेयर देकर मालामाल कर दिया है. शेयर में कुछ वर्षों पहले 1 लाख रुपये लगाने वालों ने आज 5 करोड़ रुपये आ गए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कुछ ही वर्षों में रिलैक्सो फुटवियर्स कंपनी के शेयर काफी ऊचाईयों पर पहुंच गए हैं. कंपनी के शेयरों ने 1 लाख रुपये के निवेश को 5 करोड़ रुपये में बदल दिया है. ऐसे में इस कंपनी के शेयर में दांव लगाने वाले निवेशकों की अब चांदी ही चांदी हो गई है. फुटवियर कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस के शेयरों के दम पर दिखाया है.

एक लाख रुपये के शेयर बने पांच करोड़ रुपये

रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयरों ने मल्टीबेगर (Multibagger) रिटर्न दिया है. फुटवियर कंपनी के शेयरों ने सब्र रखने वाले लॉन्ग टर्म वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस कंपनी के शेयरों में कुछ साल पहले लगाए गए एक लाख रुपये अब पांच करोड़ रुपये हो गए हैं. कंपनी के शेयरों ने यह कमाल बोनस शेयरों के दम पर किया है.

साल 2000 से अब तक तीन बार दिए बोनस शेयर

रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयर एक मार्च 2000 को पांच रुपये पर थे. अगर किसी व्यक्ति ने उस समय कंपनी के शेयरों में एक लाख रुपये लगाए होते, तो उसे 20 हजार शेयर मिलते. रिलैक्सो फुटवियर्स ने साल 2000 से लेकर अब तक तीन बार बोनस शेयर दिए हैं. बोनस शेयर्स को जोड़ने पर शेयरों की कुल संख्या बढ़कर 60 हजार हो गई है. रिलैक्सो फुटवियर्स के शेयर 2 मार्च 2024 को 833 रुपये पर बंद हुए. मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से 60 हजार शेयरों की मौजूदा कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है. कंपनी ने दिसंबर 2000 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए. यानी कंपनी ने हर शेयर पर एक बोनस शेयर दिया. इसके बाद जुलाई 2015 और फिर 2019 में एक बार फिर  1:1 के रेशियो में अपने निवेशकों को बोनस शेयर दिए. इससे निवेशकों की चांदी चांदी हो गई है.

10 सालों में शेयर का 52 वीक हाई लेवल 974 रुपये और लो लेवल 748.50 रुपये  

कंपनी के शेयरों में पिछले 10 सालों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. कंपनी के शेयर 7 मार्च 2014 को 65.03 रुपये पर थे. वहीं, 2 मार्च 2024 को इनकी कीमत 833 रुपये पर पहुंच गई. कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई लेवल 974 रुपये है. वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 वीक लो लेवल 748.50 रुपये रहा है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.