होम / बिजनेस / जानिए कैसे बचा सकते हैं बचत करके अपना टैक्‍स, ये हैं तरीके….

जानिए कैसे बचा सकते हैं बचत करके अपना टैक्‍स, ये हैं तरीके….

जब कभी भी वित्‍तीय वर्ष के अंत में टैक्‍स ज्‍यादा बनने लगता है तो उस वक्‍त हम लोग सोचते है कि ऐसा क्‍या निवेश करें जो टैक्‍स बचा ले.उस वक्‍त कौन सा प्‍लॉन चुनें यहां यही बताया जा रहा है.  

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

टैक्‍स के दायरे में आने वाले हर शख्‍स के लिए ये एक बड़ी चिंता रहती है कि आखिर साल के अंत में वो ऐसा कौन सा निवेश करे जो उसके टैक्‍स को बचाए. उन प्‍लॉन को चुनना आसान नहीं है. सबसे दिलचस्‍प बात तो ये है कि साल के अंत में एक ओर जहां टैक्‍स बचाने की जल्‍दबाजी होती है वहीं दूसरी ओर सही व्‍यक्ति के न मिलने के कारण ऐसा निवेश नहीं हो पाता है जो आपको फायदा दे पाए. ऐसे में सबसे जरूरी बात ये है कि आप उन निवेश को पहले से समझ के रखें, जिससे आपको उस वक्‍त परेशानी का सामना ना करना पड़े. 

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्‍सपर्ट कहते हैं कि सही टैक्‍स सेविंग प्‍लॉन चुनना वैसे तो कई बातों पर निर्भर करता है लेकिन उसमें कुछ सबसे खास बात जो है वो ये है कि आपकी आय का स्तर क्‍या है, आपकी जोखिम लेने की क्षमता क्‍या है और आपका उस निवेश के पीछे लक्ष्य क्‍या है. हर सेविंग प्‍लॉन को कुछ विशेष मापदंडों पर परखा जाना चाहिए ताकि ये पता लगाया जा सके कि आपके लिए ये सही है या नहीं. इनमें आपके निवेश का रिटर्न, सुरक्षा, लिक्विडिटी, आप उसे कितने समय तक रखना चाहते हैं, जीवन लक्ष्य और कराधान के संरेखण के रूप में बांटा जा सकता है. जो कोई भी निवेश इन मापदंडों पर बेहतर उतरता है वो एक अच्‍छा निवेश कहा जा सकता है. 

क्‍या हो सकते हैं विकल्‍प 
अगर आप टैक्‍स सेव करना चाहते हैं तो इसके लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) एक बेहतर विकल्‍प हो सकता है. पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी पर टैक्स छूट मिलती है. हालांकि, पीपीएफ 15 साल की लॉक-इन अवधि के साथ आता है, जो लिक्विडिटी को सीमित कर देता है. इतनी लंबी अवधि कुछ लोगों के लिए अच्‍छी होती हो सकती है लेकिन ज्‍यादा लोगों के लिए नहीं हो सकती है. 

लेकिन पीपीएफ के लंबी अवधि के जवाब में राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) एक छोटी अवधि का निवेश है. ये कर-बचत सावधि जमा (बैंक या डाकघर के साथ) भी है जो 5 साल के लॉक-इन के साथ आती है. इसमें कमाया जाने वाला ब्‍याज कर योग्‍य है. चूंकि होल्डिंग समय बहुत लंबा नहीं है, कई निवेशक कर लाभ प्राप्त करने के लिए 5 वर्ष की लॉक-इन अवधि के साथ ठीक हो सकते हैं.

इसके साथ एक विकल्‍प हो सकता है इक्विटी लिंक्ड सेविंग स्कीम (ईएलएसएस) म्यूचुअल फंड. ये तीन साल की सबसे कम लॉक-इन अवधि के लिए भी मिल सकता है और इसमें लगने वाला ब्‍याज विशेष दरों पर होता है यानी बिना इंडेक्सेशन के 10% होता है. हालांकि ये योजनाएं अन्‍य इक्विटी शेयरों में निवेश करती हैं इन्‍हें दूसरों के मुकाबले ज्‍यादा जोखिम वाला माना जाता है. इसमें तीन साल के पहले निकासी सुविधा नहीं है. हालांकि इनमें से कुछ तरीकों में निवेश करके टैक्स बचाया जा सकता है, लेकिन अगर रिटर्न टैक्स फ्री नहीं है तो उन्हें रिटर्न या अर्जित ब्याज पर ज्यादा टैक्स चुकाना पड़ सकता है.
मसलन अगर कोई फिक्‍स डिपॉजिट 7 प्रतिशत ब्‍याज देता है तो वो 30 प्रतिशत की दर से टैक्‍स काटने और सेस काउंट करने के बाद 4.81% प्रतिशत ब्‍याज देगा. हर योजना के एडवांटेज के साथ कुछ डिसएडवांटेज भी हैं.  

Investment के भी चैंपिंयन हैं महेन्‍द्र सिंह धोनी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

1 minute ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

2 hours ago

OfBusiness ने फिर शुरू की IPO की तैयारी, 800 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

कंपनी अब तक SoftBank, Tiger Global, Norwest Venture Partners, Z47, Alpha Wave और Falcon Edge Capital जैसे प्रमुख निवेशकों से करीब 900 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटा चुकी है.

2 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

2 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

1 minute ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

44 minutes ago