होम / बिजनेस / जानिए कैसे करें इस साल अपनी फाइनेंशियल प्लॉनिंग?
जानिए कैसे करें इस साल अपनी फाइनेंशियल प्लॉनिंग?
मौजूदा समय में जब आरबीआई लगातार रेपो रेट बढ़ा रहा है और ब्याज दरें बढ़ रही हैं ऐसे में आवश्यकता इस बात की है कि आप समझदारी से अपनी प्लानिंग करें.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
इस साल की शुरुआत हो चुकी है. आज से फाइनेंशियल वर्ष भी शुरु हो चुका है. ऐसे में अब वो सही समय आ गया है जब आप अपने इस आने वाले साल के वित्तिय मैनेजमेंट को भी प्लान करें. मौजूदा समय पर अगर बाजार की स्थिति को देखें तो वो बहुत बेहतर नहीं है. एक ओर अमेरिका का बैंकिंग संकट परेशान कर रहा है तो वही बाजार भी अस्थिर बना हुआ है. ऐसे में जरूरी है कि जो भी किया जाए वो सोच समझ कर करना चाहिए.
SIP की कर सकते हैं शुरुआत
मौजूदा समय में जिस तरह से बाजार का रूझान दिख रहा है ऐसे में पता करें कि आपके लिए गोल्ड, इक्विटी, लोन या इंटरनेशनल इंवेस्टमेंट में डायवर्सिफाई है या नहीं है. अगर आप लंबे समय से एसआईपी शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. एक छोटी SIP आपको आने वाले कुछ सालों में अच्छा रिटर्न दे सकती है. अगर आप पहले से SIP चला रहे हैं तो उसमें इजाफा करने के बारे में भी सोच सकते हैं.
हेल्थ इंश्योरेंस भी हो सकता है समझदार निवेश
हम में से कम ही लोग ऐसे हैं जो हेल्थ इंश्योरेंस का इस्तेमाल करते हैं. इसमें आपको साल में एक बार निवेश करना होता है जिसके बदले आपको पूरे साल तक एक तय अमाउंट की स्वास्थ्य सुरक्षा मिलती है. ऐसे में परिवार पर संकट की स्थिति में ये बेहतर विकल्प होता है. कई बार बीमारी ऐसी आती है कि आपकी सारी बचत उसमें चली जाती है. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस एक अच्छा विकल्प है.
टैक्स पेमेंट का रखें पूरा ध्यान
अगर आप टैक्स के दायरे में आते हैं तो अपने रिटर्न से लेकर एडवांस टैक्स की तारीख को भी याद करें. क्योकि अगर आपने अपना टैक्स समय पर जमा नहीं किया तो आपके लिए परेशानी और जुर्माना दोनों हो सकता है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि अपने टैक्स को समय पर जमा करें. कई बार टैक्स जमा न करने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है.
अपने खर्च का असेसमेंट करें
अच्छी प्लानिंग के लिए जरूरी है कि आप खर्चों पर भी नियंत्रण रखें. अपने शौक जरूर पूरे करने चाहिए लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि कही उनके सिलसिले में आपकी देनदारी तो ज्यादा नहीं बढ़ रही है. क्योंकि अतिरिक्त खर्च आपके लिए अनावश्यक परेशानी पैदा कर सकता है. अपने क्रेडिट स्कोर को भी बेहतर बनाने को लेकर प्रयास करें. क्योंकि जब कभी भी आपको लोन की जरूरत पड़ेगी तो आपका क्रेडिट स्कोर आपको बेहतर दरों पर लोन दिलवा सकता है.
अब इस नामी कंपनी के साथ हुआ TATA का समझौता
टैग्स