✕

होम / बिजनेस / जानते हैं कितने दौलतमंद हैं हरियाणा के नए सीएम, इतनी है नेटवर्थ 

जानते हैं कितने दौलतमंद हैं हरियाणा के नए सीएम, इतनी है नेटवर्थ 

हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी ओबीसी समाज से आते हैं. उनके और उनकी पत्‍नी के खाते में 33 लाख रुपये और 11 लाख रुपये हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हरियाणा सरकार के मुखिया बदल चुके हैं. बीजेपी की (विधायक दल की बैठक के बाद ऐलान हो चुका है कि हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी होंगे. नायब सिंह सैनी ओबीसी समाज से आते हैं और अगर उनके पास मौजूद दौलत की स्थिति देखें तो उनके पास कुल 3 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 57 लाख रुपये से ज्‍यादा की लॉयबिलिटी है.दोनों दंपत्तियों के पास 2 लाख 85 हजार रुपये का कैश भी है. सैनी को पार्टी ने कुछ समय पहले ही बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्‍यक्ष बनाया था. 

पिछले चुनावों में ये दी जानकारी 

हरियाणा के नवनियुक्‍त मुख्‍यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2019 के चुनावी शपथ पत्र में जो जानकारी दी है उसके अनुसार उनके पास  33,13,352  लाख रुपये हैं. जबकि उनकी पत्‍नी के पास 6,16,909  लाख रुपये हैं. एफिडेविट में उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी मां कुलबंत कौर के खाते में पांच साल पहले 71 हजार रुपये थे,, जबकि बेटी वंशिका और बेटा अनिकेत सैनी भी हैं. उनकी मां के अकाउंट में जबकि बेटी वंशिका के पास दो लाख 93 हजार और बेटे के पास तीन लाख 29 हजार रुपये थे. उनकी पत्नी के सेविंग अकाउंट में चार लाख 70 हजार रुपये थे. खुद नायब सिंह के बैंक अकाउंट में पौने दो लाख रुपये थे. इसी तरह दोनों दंपत्ति के पास कुल 2 लाख 85 हजार रुपये कैश भी है. 

करोड़ों की इमारत में रहते हैं नायब सिंह सैनी 
नायब सिंह सैनी ने 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में अपनी संपत्ति के बारे में जो जानकारी दी है उसके अनुसार जिस इमारत में वो रहते हैं उसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. उन्‍होंने अंबाला जिले के जिस मकान का पता दिया है उसकी कीमत की जानकारी भी चुनावी शपथ पत्र में दी है. उसके अनुसार उनकी आवासीय बिल्डिंग की कॉस्‍ट 2 करोड़ 48 लाख रुपये है. जबकि उनके पास मौजूद संपत्ति की बाजार वैल्‍यू 3 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा है. जबकि उन पर 57 लाख रुपये से ज्‍यादा की लायबिलिटी है. 

इतने साल के हैं नायब सिंह सैनी 
हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री का जन्‍म 25 जनवरी 1970 को हुआ था. आज वो सिर्फ 54 साल के हैं. नायब सिंह सैनी सीएम बनने से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष थे. जबकि वो हरियाणा में कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं. वहीं मनोहर लाल खट्टर की संपत्ति की बात करें तो उनके पास 1.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है. एडीआर की ओर से 2023 में सभी मुख्‍यमंत्रियों की संपत्ति को लेकर जो सर्वे किया गया था उसमें मनोहर लाल की ये संपत्ति सामने आई थी. 

ये भी पढ़ें: नायब सैनी होंगे हरियाणा ने नए सीएम, जानें कैसा रहा इनका राजनीतिक सफर?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.