होम / बिजनेस / क्या भजन भी हैं, विष्णु, मोहन जितने अमीर? जानें क्या कहता है चुनावी हलफनामा

क्या भजन भी हैं, विष्णु, मोहन जितने अमीर? जानें क्या कहता है चुनावी हलफनामा

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान को भी नया मुख्यमंत्री मिल गया है. BJP ने भजन लाल शर्मा को ये जिम्मेदारी सौंपी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में भी चौंकाने वाला फैसला लिया है. पार्टी ने भजन लाल शर्मा के हाथों में राजस्थान की कमान सौंप दी है. वसुंधरा राजे को दरकिनार करते हुए शर्मा को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया है. 56 वर्षीय भजन लाल शर्मा ने विधानसभा चुनावों में सांगानेर से जीत दर्ज की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चुनाव आयोग को हलफनामे में भजन ने अपनी इनकम 11.1 लाख रुपए बताई है. पहली बार विधायक बने शर्मा की नेटवर्थ 1.5 करोड़ रुपए है. 

भजन के पास 3 तोला सोना
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पास 43.6 लाख की चल और एक करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. जबकि उन पर 46 लाख रुपए की देनदारी भी है. श्री कृष्ण कन्हैया एंड कंपनी के माल‍िक भजन लाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट हैं और 4 बार राजस्थान BJP के महासचिव रह चुके हैं. उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48,081 वोटों से शिकस्त दी थी. चुनावी हलफनामे के मुताबिक, भजन लाल शर्मा के पास 1,15,000 रुपए कैश है और विभिन्न बैंकों अकाउंट में उनके करीब 11 लाख रुपए जमा हैं. उनके पास तीन तोला सोना भी है, जिसकी कीमत करीब 1,80,000 रुपए है. इसके अलावा, राजस्थान के CM के पास 2,83,817 रुपए की दो इंश्योरेंस पॉलिसी हैं. शर्मा के पास एक टाटा सफारी और TVS विक्टर मोटरसाइकिल भी है. 

ये भी पढ़ें - कितने अमीर हैं Madhya Pradesh के नए मुख्यमंत्री Mohan Yadav? 

ये मुख्यमंत्री भी हैं करोड़पति 
वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) की इनकम करीब 20.3 लाख रुपए है. उनके पास 3.8 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. सामान्य लोगों की तरह साय पर भी कुछ देनदारियां हैं. उन पर लगभग 65.8 लाख रुपए की देनदारी बनती है. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के पास 1.3 करोड़ की चल संपत्ति और 2.6 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है. 59 वर्षीय विष्णु देव साय अपनी सादगी के लिए पहचाने जाते हैं. वह रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं और नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल में उन्हें स्टील राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी. इसी तरह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की कुल नेटवर्थ 42 करोड़ रुपए है. उनके पास 32.1 करोड़ की अचल और 9.9 करोड़ रुपए की चल सपत्ति है. इसके अलावा मोहन यादव के ऊपर 8.5 करोड़ की देनदारी भी है. इससे पहले यानी 2018 के विधानसभा चुनाव में यादव ने 31 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

9 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

10 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

10 hours ago

बड़ी खबरें