होम / बिजनेस / इस दिन ओपन हो रहा है Kahan Packaging का IPO, जानें इससे जुड़ी हर बात

इस दिन ओपन हो रहा है Kahan Packaging का IPO, जानें इससे जुड़ी हर बात

आईपीओ को मुनाफा कमाने के बेहतरीन मौके के तौर पर देखा जाता है. यदि आप भी यही सोचते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप पिछले IPOs पर दांव लगाने का मौका चूक गए थे, तो आपको जल्द दूसरा मौका मिलने वाला है. Kahan Packaging का IPO 6 सितंबर को खुलने वाला है. इस पैकेजिंग कंपनी के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में तगड़ा रिस्पांस दिखाई दे रहा है. जानकारों का मानना है कि यदि ग्रे मार्केट के संकेतों पर शेयर बाजार (Stock Market) में इसकी लिस्टिंग होती है, तो निवेशकों को शुरुआत में ही अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है. 

8 तक कर सकते हैं आवेदन
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि IPO के अपर प्राइज बैंड के हिसाब से ग्रे मार्केट में यह 93.75 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है. पैकेजिंग कंपनी Kahan ने आईपीओ के जरिए 5.76 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है. यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6 सितंबर को खुलेगा और 8 सितंबर को बंद हो जाएगा. इस इश्यू के तहत आप 1600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे. इश्यू का आधा हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आरक्षित रखा जाएगा. शेयरों के अलॉटमेंट के लिए 13 सितंबर की डेट फाइनल की गई है.

क्या करती है कंपनी?
Kahan Packaging की शेयर बाजार में लिस्टिंग 18 सितंबर को होगी. कंपनी आईपीओ के तहत 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले 7.20 लाख नए शेयर जारी करेगी. कंपनी की बात करें, तो Kahan Packaging एग्रो-पेस्टिसाइड्स, सीमेंट, केमिकल और फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनियों को बल्क पैकेजिंग के लिए पॉलीप्रोपिलिनी और हाई-डेंसिटी वाली पॉलीएथिलीन वुवेन फैब्रिक उपलब्ध कराती है. Kahan का मैनुफैक्चरिंग प्लांट महाराष्ट्र के असानगांव में है. कंपनी की आर्थिक सेहत पर नजर डालें, तो सबकुछ अच्छा ही दिखाई देता है. वित्त वर्ष 2020 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.05 लाख रुपए था, जो वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 19,77 लाख पहुंच गया था. 

क्या होता है IPO?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट से यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है. सरल शब्दों में कहें तो कंपनी शेयरों के रूप में अपनी कुछ हिस्सेदार निवेशकों को बेच देती है और उससे पैसा जुटाती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago