होम / बिजनेस / सेरेंटिका रिन्यूएबल्स में 40 करोड़ डॉलर इन्वेस्ट करेगी KKR, जानें क्या है योजना
सेरेंटिका रिन्यूएबल्स में 40 करोड़ डॉलर इन्वेस्ट करेगी KKR, जानें क्या है योजना
सेरेंटिका रिन्यूएबल्स का स्वामित्व ट्विनस्टार ओवरसीज लिमिटेड (TSOL) के पास है, TSOL वेदांत समूह की प्रमोटर इकाई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR ने सेरेंटिका रिन्यूएबल्स के साथ एक करार किया है, जिसके तहत KKR सेरेंटिका के 'डीकार्बोनाइजेशन प्लेटफॉर्म' में 40 करोड़ डॉलर निवेश करेगी. डीकार्बोनाइजेशन प्लेटफॉर्म को सेरेंटिका ने सितंबर 2022 में लॉन्च किया था. केकेआर का यह निवेश उसकी एशिया पैसिफिक इंफ्रास्ट्रक्चर स्ट्रैटेजी के तहत आता है. सेरेंटिका रिन्यूएबल्स का स्वामित्व ट्विनस्टार ओवरसीज लिमिटेड (TSOL) के पास है, जिसकी स्टरलाइट पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड और स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में भी प्रमुख हिस्सेदारी है. TSOL वेदांत समूह की प्रमोटर इकाई है.
यहां होगा निर्माण
सेरेंटिका कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र में 1.5 गीगावाट (Gw) सोलर, विंड और एनर्जी स्टोरेज कैपिसिटी का निर्माण करने के लिए तैयार है. यह क्लाइमेट चेंज कांफ्रेंस (CoP 27) से पहले हाल के दिनों में उठाए गए सबसे बड़े डीकार्बोनाइजेशन कदमों में से एक है. वहीं, एनर्जी स्टोरेज कैपिसिटी के साथ सेरेंटिका की क्षमता को 5 गीगावॉट रिन्यूएबल्स कैपिसिटी तक बढ़ाने का प्रयास भी किया जा रहा है. कंपनी ने एक बयान में कहा है कि शुरुआती 1.5 गीगावॉट क्षमता 24 महीनों में चालू हो जाएगी, हालांकि, यह वैधानिक मंजूरी के अधीन है. इसके बाद कंपनी सरकारी प्रोजेक्ट्स में भी हिस्सा लेगी.
क्या करती है सेरेंटिका?
सेरेंटिका व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों को स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति करती है. कंपनी के निदेशक प्रतीक अग्रवाल का कहना है कि यह निवेश हमें ऊर्जा उपयोग वाले बड़े उद्योगों को कार्बन-मुक्त करने के अभियान में आगे बढ़ने में मदद करेगा. यह निवेश भारत में अब तक के सबसे बड़े औद्योगिक कार्बन उत्सर्जन निवेशों में से एक है और वैश्विक कार्बन उत्सर्जन एजेंडा को आगे बढ़ाता है. इससे पहले सेरेंटिका ने एक बयान जारी करके बताया कि दोनों संस्थाओं ने एक बाध्यकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत केकेआर सेरेंटिका रिन्यूएबल में 40 करोड़ डॉलर (3270 करोड़ रुपए) का निवेश करेगी.
टैग्स