होम / बिजनेस / लियोनार्डो हेलीकॉप्टर्स की इस डील में Khaitan & Co ने निभाया अहम किरदार
लियोनार्डो हेलीकॉप्टर्स की इस डील में Khaitan & Co ने निभाया अहम किरदार
लियोनार्डो हेलीकॉप्टर्स ने यूनिवर्सल वल्कन एविएशन को अपना डिस्ट्रीब्यूटर बनाया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इटली की एरोस्पेस मल्टीनेशनल कंपनी लियोनार्डो हेलीकॉप्टर्स ने यूनिवर्सल वल्कन एविएशन Pte लिमिटेड (Universal Vulkaan Aviation) को भारत के सिविल हेलीकॉप्टर मार्केट के लिए अपना डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त किया है. लियोनार्डो हेलीकॉप्टर्स ने खेतान एंड कंपनी की सलाह पर यूनिवर्सल वल्कन एविएशन को यह जिम्मेदारी सौंपी है.
इन्होंने निभाई अहम भूमिका
खेतान एंड कंपनी की कोर टीम में अतुल पांडे (पार्टनर), अर्जुन भागी (प्रिंसिपल एसोसिएट), शिवांश मेहता (एसोसिएट) और मेहुल मेहता (एसोसिएट) शामिल रहे. जबकि विनीता कृष्णन (कार्यकारी निदेशक), स्नेह शाह (प्रिंसिपल एसोसिएट) और हुसैन बोहरा (सीनियर एसोसिएट) ने प्रत्यक्ष कराधान पहलुओं पर सहायता प्रदान की. इसी तरह, मयंक जैन (पार्टनर) और प्रणय सहाय (प्रिंसिपल एसोसिएट) ने अप्रत्यक्ष कराधान पहलुओं पर सहायता की. वहीं, प्रांजल प्रतीक (पार्टनर) और यथार्थ वी सिंह (एसोसिएट) ने प्रतिस्पर्धा कानून के पहलुओं पर सहायता मुहैया कराई.
टैग्स