होम / बिजनेस / HDFC के इस सीनियर अधिकारी को अब इस समूह में मिली अहम जिम्मेदारी
HDFC के इस सीनियर अधिकारी को अब इस समूह में मिली अहम जिम्मेदारी
सायरस पूनावाला ग्रुप फॉर्मास्यूटिकल एंड बॉयोटेक्नोलॉजी, फाइनेंस, क्लीन एनर्जी, हॉस्पिटैलिटी एंड रिएलिटी और एविएशन के क्षेत्र में काम करने वाला समूह है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फॉर्मास्यूटिकल एंड बॉयोटेक्नोलॉजी, फाइनेंस, क्लीन एनर्जी, हॉस्पिटैलिटी एंड रिएलिटी और एविएशन के क्षेत्र में काम करने वाले सायरस पूनावाला ग्रपु ने स्ट्रैटिजिक एडवाइजर के पद पर नए शख्स को नियुक्त कर दिया है. ग्रुप ने इस पद पर HDFC लिमिटेड के पूर्व सीईओ और वाइस चेयरमैन केकी मिस्त्री को नया रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया है. उनका इस क्षेत्र में बड़ा अनुभव है.
HDFC में निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
4 दशक के अनुभव के साथ केकी मिस्त्री को फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में बड़े सम्मान के साथ देखा जाता है. मिस्त्री 2010 से HDFC के साथ CEO और उपाध्यक्ष के रूप में काम कर चुके हैं. HDFC के मर्जर के बाद उन्हें 30 जून 2023 को बैंक में एडिशनल और नॉन एक्जीक्यूटिव डॉयरेक्टर (गैर-स्वतंत्र) नियुक्त कर दिया गया था. वो HDFC EARGO के नॉन एक्सीक्यूटिव डॉयरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं.
क्या बोले अदार पूनावाला?
पूनावाला फिनकॉर्प के अध्यक्ष और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने केकी का बोर्ड में स्वागत करते हुए कहा, ‘शुरुआत के लिए, भारतीय फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में केकी का बेहतरीन संचालन और बोर्डरूम का अनुभव सभी वित्तीय सेवाओं के व्यवसायिक प्रबंधन के लिए एक आदर्श साउंडिंग बोर्ड के रूप में काम करेगा. हमारी टीमें व्यावसायिक अस्थिरता के इस समय में उनकी सलाह का सही इस्तेमाल करते हुए सही रिस्क मैनेजमेंट के माध्यम से अपने प्रॉफिट को बढ़ाने का काम करेगी.
क्या बोले केकी मिस्त्री?
केकी मिस्त्री ने कहा, ‘जैसा कि मैं एचडीएफसी लिमिटेड में कार्यकारी जिम्मेदारियों से बाहर निकल रहा हूं तो मैं इस कंपनी के शेयरधारकों को बेहतर रिटर्न देने के लिए अपनी प्लॉनिंग के जरिए फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्गदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं. मैं फाइनेंशियल सर्विसेज में अपने परिचालन और बोर्ड अनुभव का लाभ उठाकर अपनी टीमों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं'.
आखिर क्या करता है साइरस पूनावाला ग्रुप?
सायरस पूनावाला ग्रुप भारत के पुणे से काम करने वाला समूह है. ये समूह फार्मास्यूटिकल्स और बायोटेक्नोलॉजी, फाइनेंस, स्वच्छ ऊर्जा, हॉस्पिटैलिटी और रियल्टी और विमानन तक फैला हुआ है. डॉ. साइरस पूनावाला ने 1966 में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना की, जो अब भारत की शीर्ष बायोटेक फर्म और दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है. इस समय कंपनी के सीईओ की जिम्मेदारी अदार पुनावाला संभाल रहे हैं. ग्रुप अलग-अलग कारोबारों में पूनावाला फिनकॉर्प, पूनावाला क्लीन एनर्जी और आतिथ्य और रियल्टी में काम कर रहा है. अदार ने स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, स्वच्छ पानी, स्वच्छता और पर्यावरण पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2011 में विल्लू पूनावाला फाउंडेशन की स्थापना की है.
टैग्स