होम / बिजनेस / Stock Market: आज ये 5 शेयर करा सकते हैं कमाई, बन रहे हैं तेजी के संकेत! 

Stock Market: आज ये 5 शेयर करा सकते हैं कमाई, बन रहे हैं तेजी के संकेत! 

शेयर बाजर में आज उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, कुछ शेयरों में आज तेजी के भी संकेत हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 216 अंक गिरकर 63,168 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 70 अंक फिसलकर 18,755 पॉइंट्स के लेवल पर पहुंच गया. गिरावट वाले बाजार में अडानी समूह (Adani Group) की कुछ कंपनियों जैसे कि अडानी इंटरप्राइजेज और अडानी पोर्ट्स आदि में भी नरमी देखने को मिली. आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर कायम रह सकता है.

MACD के संकेत
अब चलिए जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में बैंकिंग सेक्टर के HDFC Bank, Bank of Baroda और Karnataka Bank के अलावा HDFC Life और Jain Irrigation का नाम शामिल है. मुनाफे वाला सौदा पकड़ने में आसानी के लिए इन तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देख लेते हैं. HDFC बैंक के शेयर सोमवार को 0.13% की तेजी के साथ 1,604.90 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, इससे पहले के 5 कारोबारी सत्रों में शेयरों में गिरावट थी. बैंक ऑफ बडौदा के शेयर कल 3 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ 194.15 रुपए पर पहुंच गए थे. इस शेयर ने पिछले 5 दिनों में 3.38% का रिटर्न दिया है. 

इनमें मजबूत खरीदारी
वहीं, कर्नाटक बैंक का शेयर 157 रुपए के भाव पर मिल रहा है. पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से इसमें तेजी का रुख है. इस लिहाज से देखें तो यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 168.50 रुपए तक जल्द पहुंच जाएगा. इसी तरह, HDFC लाइफ में भी मंगलवार को तीन फीसदी से ज्यादा की तेजी आई और यह 628 रुपए पर पहुंच गया. जैन इरीगेशन भी लगभग 1 प्रतिशत के उछाल के साथ 42.25 रुपए पर बंद हुआ था. इसके अलावा, कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. यानी निवेशक इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इस लिस्ट में PTC Industries के साथ-साथ Titagarh Wagons, Mishra Dhatu Nigam और eClerx Services का नाम शामिल हैं. इसके उलट कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. इसमें MK Proteins और Supreme Engineering शामिल हैं.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

56 minutes ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

6 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

7 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

8 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

6 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

56 minutes ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

9 hours ago