होम / बिजनेस / धनतेरस पर धनवर्षा की आस में आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, मिल रहे शुभ संकेत! 

धनतेरस पर धनवर्षा की आस में आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, मिल रहे शुभ संकेत! 

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दो दिनों तक सपाट कारोबार करने के बाद शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 143.41 अंक फिसलकर 64,832.20 पॉइंट्स पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 48.20 के नुकसान के साथ 19,395.30 के लेवल पर आ गया. बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी रही. इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख का भी स्टॉक मार्केट पर नकारात्मक असर पड़ा. टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और बजाज फाइनेंस सहित कई हैवीवेट शेयर कल मंदी में कारोबार करते नजर आए. 

MACD ने दिए ये संकेत
शेयर बाजार के लिए आज शुक्रवार को सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज ही धनतेरस भी है. चलिए जानते हैं कि धनतेरस पर कौनसे शेयर आपकी झोली भर सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Minda Corporation, Vardhman Textile, UNO Minda, Eris Lifesciences, Gujarat Pipavav Port और M&M Financial Services में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. M&M के शेयर कल करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 271.40 रुपए पर बंद हुए थे. जबकि UNO Minda के शेयरों में गुरुवार को 5.65% का उछाल आया था. वहीं, MACD ने Nestle India में गिरावट के संकेत दिए हैं.

इन पर बनाए रखें नजर
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक (ESAF Small Finance Bank) के शेयरों की आज लिस्टिंग होनी है, लिहाजा इन पर भी नजर रखिएगा. इसके अलावा, आज ICICI बैंक, मुत्थूट फाइनेंस, Zee एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, पतंजलि फूड्स लिमिटेड, GR इन्फ्राप्रोजेक्ट्स, एस्ट्राजेनेका फार्मा और अरविंदो फार्मा के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आईसीआईसीआई को ICICI Securities को पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बनाने के लिए रिजव बैंक से मंजूरी मिल गई है. उधर, Zee के लिए सितंबर तिमाही अच्छी रही है. कंपनी का प्रॉफिट 9 प्रतिशत बढ़कर 123 करोड़ रुपए रहा है. इसी तरह, गोल्ड लोन फाइनेंसिंग कंपनी मुत्थूट फाइनेंस ने सितंबर तिमाही में 14.3% उछाल के साथ 991 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है.

प्रोजेक्ट मिला, चढ़ेंगे शेयर?
वहीं, फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका का प्रॉफिट 60.8% बढ़कर 52.4 करोड़ रुपए पहुंच गया है. दूसरी फार्मा कंपनी यानी अरविंदो फार्मा का सितंबर तिमाही में प्रॉफिट 85% बढ़कर 757.2 करोड़ रुपए रहा है. जबकि GR इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के हाथ माता वैष्णो देवी से जुड़ा 200 करोड़ रुपए का एक प्रोजेक्ट लगा है. इन खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. आमतौर पर पॉजिटिव खबरों से शेयरों में बढ़त देखने को मिलती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Cult.fit IPO: फिटनेस कंपनी का शेयर बाजार में उतरने का प्लान, ₹950 करोड़ का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी 950 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू के जरिए पूंजी जुटाएगी, जबकि मौजूदा निवेशक भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

14 hours ago

चीन+1 रणनीति का भारत को बड़ा फायदा, मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ 4.15% पर पहुंची: रिपोर्ट

ASSOCHAM की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के नीतिगत सुधारों, बुनियादी ढांचे में निवेश, पीएलआई योजना और 'चीन+1' रणनीति के चलते भारत दुनिया के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में तेजी से उभर रहा है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की एल्युमिनियम सेक्टर में एंट्री, ओडिशा में 1.1 लाख करोड़ रुपये का मेगा निवेश

अडानी ग्रुप और अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने 50:50 के संयुक्त उद्यम के तहत ओडिशा में एक एकीकृत एल्युमिनियम परियोजना विकसित करने का फैसला किया है.

14 hours ago

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

16 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

17 hours ago

बड़ी खबरें