होम / बिजनेस / शेयर बाजार में तेजी के बीच प्रॉफिट की है आस? आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव  

शेयर बाजार में तेजी के बीच प्रॉफिट की है आस? आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव  

शेयर बाजार में आज भी तेजी बरकरार रह सकती है. पिछले कुछ दिनों से बाजार हरे निशान पर बंद हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के अच्छे दिन अभी चल रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से बाजार में तेजी का रुख है और आज भी इसके बरकरार रहने की उम्मीद है. दरअसल, एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख है और विदेशी पूंजी प्रवाह भी जारी है, इस वजह से स्टॉक मार्केट भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. BSE सेंसेक्स मंगलवार को 177.04 अंकों की तेजी के साथ 62,681.84 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने अब तक के उच्चतम स्तर 18,618.05 अंकों पर पहुंच गया.

आज आएगा नया इश्यू  
जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा है बाजार की तेजी आज भी बरकरार रहेगी. ऐसे में सोच-समझकर किया गया निवेश फायदे का सौदा हो सकता है. आपको बता दें कि आज यानी 30 नवंबर को इंजीनियर्ड सिस्टम्स मैन्युफैक्चर कंपनी Uniparts India का इश्यू खुल रहा है, जो 2 दिसंबर तक चलेगा. कंपनी ने अपने IPO के लिए 548-577 रुपए प्रति शेयर का प्राइज बैंड तय किया है. मालूम हो कि आज GDP के आंकड़े जारी किए जाएंगे, इनमें कितनी मजबूती या नरमी आती है, इसका भी बाजार पर असर पड़ेगा.

इन कंपनियों पर रखें नजर
आज जिन कंपनियों के शेयर ऊपर चढ़ सकते हैं, इनमें आयशर मोटर्स, CCL Products, Ugar Sugar Works Limited और JSW Steel Limited शामिल हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इन शेयरों में मजबूती देखने को मिल सकती है. उगर शुगर वर्क्स का शेयर अभी 100 रुपए के नीचे ट्रेड कर रहा है. मंगलवार को यह करीब डेढ़ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 91.25 रुपए पर बंद हुआ. बीते पांच दिनों में इसने 16.69% रिटर्न दिया है. यह अपने 52-वीक के हाई लेवल 93.75 रुपए के करीब पहुंच गया है.

इनमें भी आ सकती है तेजी
इसी तरह, RBL Bank, IIFL Wealth Management और Sterling Wilson Solar के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने इन शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. RBL बैंक के शेयर इस समय 152.35 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. बीते पांच दिनों में यह 7.48% ऊपर चढ़ा है. IIFL की बात करें तो यह मंगलवार को बढ़त के साथ 1,850 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Sterling Wilson Solar के शेयरों में भी मंगवार को तेजी आई थी. यह 289.10 रुपए पर ट्रेड कर रहा है .


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

19 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

14 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

15 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

14 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago