✕

होम / बिजनेस / PM मोदी का बिल चुकाएगी कर्नाटक सरकार, आखिर क्या है पूरा माजरा?

PM मोदी का बिल चुकाएगी कर्नाटक सरकार, आखिर क्या है पूरा माजरा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले साल अप्रैल में प्रोजेक्ट टाइगर के एक कार्यक्रम में शामिल होने कर्नाटक गए थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पिछले साल मैसूर यात्रा पर गए थे. प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी ने शिरकत की थी. प्रधानमंत्री की इस यात्रा पर भारी-भरकम खर्चा हुआ था, जिसमें से 80 लाख का बिल कर्नाटक सरकार (Karnataka Goverment) भरेगी. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोदी जिस होटल में ठहरे थे, उसने भुगतान न मिलने पर कानूनी कार्रवाई के संकेत दिए हैं, इसके बाद राज्य सरकार ने बिल भरने की बात कही है.  

राज्य सरकार की परंपरा
कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने हाल ही में बताया था कि राज्य सरकार पिछले साल अप्रैल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैसूर यात्रा के दौरान हुए आतिथ्य संबंधी खर्चों के भुगतान की जिम्मेदारीं लेगी. मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य सरकार की परंपरा है कि जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे गणमान्य हस्तियां आती हैं, तो उनकी मेजबानी की जाती है. इसलिए PM मोदी की यात्रा पर हुए 80 लाख खर्चे का भुगतान राज्य सरकार करेगी. बता दें कि पिछले साल अप्रैल में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू थी, इस वजह से राज्य सरकार प्रोजेक्ट टाइगर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई थी. 

पूरी तरह से केंद्र की पहल
ईश्वर खंड्रे ने कहा कि चूंकि मोदी की यात्रा चुनाव के समय के साथ हुई थी. इस प्रकार यह पूरी तरह से केंद्र सरकार की पहल बन गई. प्रारंभ में इसका बजट तीन करोड़ रुपए था, जो बढ़कर 6.33 करोड़ हो गया. इसमें से 3.3 करोड़ राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण द्वारा दिए जाने की उम्मीद है. राज्य वन विभाग प्राधिकरण ने निर्देश दिया था कि 80 लाख रुपए के होटल बिल का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाना चाहिए. खंड्रे ने कहा कि हम फैसले सम्मान करते हुए 80 लाख रुपए का बिल भरने को तैयार हैं.

होटल ने दी है चेतवानी
पीएम मोदी बीते साल अप्रैल में मैसूर में होटल रेडिसन में रुके थे. बताया जा रहा है कि होटल ने 1 जून तक बकाया भुगतान नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. इतना ही नहीं, होटल ने बकाया राशि के साथ भुगतान में देरी के चलते सरकार से 12 लाख 9 हजार रुपए का ब्याज भी चुकाने की मांग की है. माना जा रहा है कि होटल की इस रुख को ध्यान में रखते हुए कर्नाटक सरकार बिल भरने को तैयार हुई है. जब खंड्रे से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम एक सौहार्दपूर्ण समाधान खोज रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

9 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

10 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

10 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

5 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.