होम / बिजनेस / मजबूत हुई Kalyan Jewellers की आर्थिक सेहत, जल्द खुलेंगे 26 नए स्टोर्स
मजबूत हुई Kalyan Jewellers की आर्थिक सेहत, जल्द खुलेंगे 26 नए स्टोर्स
कल्याण ज्वेलर्स ने सितंबर तिमाही में कई नए स्टोर खोले हैं और अगले 40 दिनों में उसकी योजना 26 और स्टोर खोलने की है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
ज्वेलरी ब्रैंड कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) Q2FY24 के लिए इन्वेस्टर अपडेट जारी किया है. कंपनी ने बताया है कि कल्याण ज्वेलर्स ने पिछले वित्तीय वर्ष की सितंबर तिमाही की तुलना में हाल ही में समाप्त तिमाही के लिए 27% की कंसोलिडेटेड रिवेन्यु ग्रोथ दर्ज की है. इसके साथ ही Q2FY24 के दौरान कंपनी के इंडियन ऑपरेशन के लिए रिवेन्यु ग्रोथ में 32% का इजाफा हुआ है.
13 नए स्टोर खोले
कल्याण ज्वेलर्स ने सितंबर तिमाही में 13 नए स्टोर खोले हैं और अगले 40 दिनों में उसकी योजना 26 और स्टोर खोलने की है. इसके अलावा कंपनी ने दक्षिणी क्षेत्र में प्रायोगिक रूप से फ्रेंचाइजी स्टोर्स खोलने के लिए 6 लेटर ऑफ एंटेट (Lols) पर हस्ताक्षर किए हैं. कल्याण ज्वेलर्स (Kalyan Jewellers) की तरफ से बताया गया है कि नए फ्रेंचाइजी स्टोर्स के चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है. कल्याण ज्वेलर्स ने सितंबर तिमाही के दौरान पश्चिम-एशिया में अपना पहला फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू किया. इस तरह, सितंबर के अंत तक भारत और पश्चिम-एशिया को मिलाकर कंपनी के कुल 209 स्टोर्स हो गए हैं.
कारोबार में आई तेजी
कल्याण ज्वेलर्स के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में कंपनी के कारोबार में तेजी देखने को मिली है. जैसा कि पहले संकेत दिया गया था, ईद की छुट्टियों से प्रेरित बिक्री (चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दर्ज की गई), जो कि पिछले वर्ष में दूसरी तिमाही के राजस्व आधार का हिस्सा थी, ने हाल ही में समाप्त तिमाही के दौरान समग्र राजस्व वृद्धि को प्रभावित किया है. वित्तीय वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के लिए राजस्व वृद्धि 4% से अधिक रही, जबकि चालू वित्तीय वर्ष की पहली छमाही के लिए राजस्व वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में 13% थी. कंपनी ने हाल ही में समाप्त तिमाही के दौरान मिडिल ईस्ट क्षेत्र में पहला फ्रेंचाइजी शोरूम शुरू किया है और कुछ नए फ्रेंचाइजी शोरूम के लिए अतिरिक्त एलओआई पर हस्ताक्षर किए हैं.
टैग्स