होम / बिजनेस / कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड को दूसरी तिमाही में जबर्दस्त प्रॉफिट, जानिए क्या रहा रिजल्ट
कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड को दूसरी तिमाही में जबर्दस्त प्रॉफिट, जानिए क्या रहा रिजल्ट
Q2FY23 में ब्रैंड का रिटेल एक्सपेंशन भी किया गया और 5 नए शोरूम लॉन्च खोले गए. 30 सितंबर, 2022 तक भारत और Middle East में कल्याण ज्वैलर्स के 163 स्टोर थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
थ्रिसूर: कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के लिए 30 सितंबर, 2022 को समाप्त हुई तिमाही शानदार रही. कंपनी ने Q2FY23 के लिए 3,473 करोड़ रुपये का रेवेन्यू प्राप्त किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 20% ज्यादा है. पिछले साल समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 2,889 करोड़ रुपये था. EBITDA (Earnings Before Interest, Taxes, Depreciation and Amortization) से पहले की कमाई पिछले वर्ष की समान तिमाही में 228 करोड़ रुपये की तुलना में 266 करोड़ रुपये दर्ज की गई, जो 17% ज्यादा है. इस तिमाही में कंपनी को कर के बाद समेकित लाभ (PAT) 106 करोड़ रुपये हुआ, जो पिछले साल इसी अवधि में 69 करोड़ रुपये था. इस लिहाज से कंपनी को 54% का ग्रोथ मिला.
पहली छमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस
पहली छमाही (H1FY23) की बात करें तो कंपनी का रेवेन्यू 6,806 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के लिए रेवेन्यू 4,525 करोड़ था. EBITDA से पहले की कमाई में 79% की ग्रोथ दर्ज की गई जो 530 करोड़ रुपये है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यही आंकड़ा 297 करोड़ रुपये था. H1FY23 के लिए समेकित PAT (Profit After Tax) 214 करोड़ रुपये था, जबकि H1FY22 में 17 करोड़ रुपये का PAT था. Q2FY23 के लिए कंपनी (भारत) का स्टैंडअलोन राजस्व 2,841 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले वर्ष की दूसरी तिमाही में यही 2,503 करोड़ रुपये था.
कंपनी के ई-कॉमर्स डिवीजन का परफॉर्मेंस
कंपनी के ई-कॉमर्स डिवीजन, कैंडेरे ने भी इस तिमाही के लिए 37 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 32 करोड़ रुपये था. इसके अलावा इस तिमाही में कंपनी को 3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 54 लाख रुपये का लाभ हुआ था.
कल्याण ज्वैलर्स के कितने स्टोर्स?
Middle East में Q2FY23 के दौरान कंपनी का कुल राजस्व 601 करोड़ रुपये था, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 360 करोड़ रुपये था. Middle East क्षेत्र ने कंपनी के समग्र समेकित राजस्व में लगभग 17% का योगदान दिया. Q2FY23 में ब्रैंड का रिटेल एक्सपेंशन भी किया गया और 5 नए शोरूम लॉन्च खोले गए. ये सभी शो-रूम दक्षिण भारत में खोले गए. 30 सितंबर, 2022 तक भारत और Middle East में कल्याण ज्वैलर्स के 163 स्टोर थे.
श्री रमेश कल्याणरमन ने क्या कहा
कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, "हम हाल ही में समाप्त तिमाही के दौरान प्रदर्शन से संतुष्ट हैं और पिछले साल के हाई बेस के बावजूद मौजूदा तिमाही की शुरुआत से बेहद उत्साहित हैं. पिछले साल की समान अवधि की तुलना में दिवाली के करीब आने वाले 31 दिनों की त्योहारी अवधि के दौरान हमने लगभग 25% की राजस्व वृद्धि देखी है."
VIDEO : अब आ गया कमाल का Foldable लैपटॉप, कीमत सुनकर होश उड़ सकते हैं
टैग्स