✕

होम / बिजनेस / कुछ ही घंटे में ओवरसब्‍सक्राइब हुआ JYOTI CNC का आईपीओ, इतने गुना हुआ ओवरसब्‍सक्राइब

कुछ ही घंटे में ओवरसब्‍सक्राइब हुआ JYOTI CNC का आईपीओ, इतने गुना हुआ ओवरसब्‍सक्राइब

कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से 448 करोड़ रुपये जुटाए थे. इस आईपीओ लेकर ग्रे मार्केट अनुमानों पर नजर डालें तो ज्‍योति सीएनसी आज 95 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेंड कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

2024 का पहला आईपीओ आज ओपन होने के साथ कुछ ही घंटों में ओवरसब्‍सक्राइब हो गया. Jyoti CNC Automation का आईपीओ आज 9 जनवरी को खुला है और ये 11 जनवरी को बंद होगा. IPO को अलग-अलग कैटेगिरी में जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला है.  IPO अभी तक दोगुने से ज्‍यादा सब्‍सक्राइब हो चुका है. 

ये रहा अलग-अलग कैटेगिरी में रिस्‍पांस 
इस आईपीओ को अलग-अलग कैटेगिरी में जो रिस्‍पांस मिला है उसमें सबसे ज्‍यादा रिटेल निवेशक शामिल हैं. रिटेल कैटेगिरी में आईपीओ को 5.54 गुना तक सब्‍सक्रिप्‍शन मिला है. इसी तरह से क्‍वालीफाइड इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स कैटेगिरी में 1.43 गुना सब्‍सक्रिप्‍शन मिला है. वहीं आईपीओ के शेयर की प्राइसिंग पर नजर डालें इसके एक शेयर की कीमत 315 से 331 रुपये तक तय हुई है. जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्‍हें 45 शेयरों का एक लॉट खरीदना होगा. इसका मतलब ये हुआ कि एक लॉट के लिए आपको 14895 रुपये निवेश करने होंगे. रिटेल निवेशक ज्‍यादा से ज्‍यादा 13 लॉट पर दांव लगा सकता है. Jyoti CNC के कर्मचारियों को हर शेयर पर 15 रुपये की छूट दी गई है. 

कंपनी को एंकर निवेशकों से हासिल हुए इतने करोड़ 
Jyoti CNC Automation का आईपीओ 8 जनवरी को ओपन हुआ था. कंपनी ने अपने एंकर निवेशकों से 448 करोड़ रुपये जुटाए थे. इस आईपीओ लेकर ग्रे मार्केट अनुमानों पर नजर डालें तो ज्‍योति सीएनसी आज 95 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्‍ध होंगे. जबकि कल इसका शेयर 100 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था. आज जीएमपी में गिरावट देखने को मिल रही है. 

क्या करती है कंपनी?
Jyoti CNC Automation एयरोस्पेस, मेडिकल और ऑटोमेशन डिफेंस जैसे कई क्षेत्रों के लिए कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल यानी CNC मशीन को बनाती है. कंपनी की दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, एक गुजरात में और दूसरी फ्रांस में. इसके विदेशों में भी कई क्लाइंट हैं. ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के ग्राहकों की लिस्ट वैसे तो बहुत लंबी है, लेकिन कुछ प्रमुख क्लाइंट्स में ISRO, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम, टाटा एडवांसेज सिस्टम रोलेक्स किंग्स, टर्किश एयरोस्पेस और नेशनल फिटिंग्स शामिल हैं. कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 में इसने 15.06 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था. जबकि वित्त वर्ष 2022 में कंपनी को 48.30 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था.

ये स्‍टोरी भी पढ़ें: सूचना सेठ की गलती का खामियाजा भुगत रही है कंपनी, LinkedIn पर आ रहे ऐसे मैसेज
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

56 seconds ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

2 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

3 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

16 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

2 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

56 seconds ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

3 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

2 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

17 hours ago