होम / बिजनेस / IPO को लेकर Jyoti CNC Automation से आया बड़ा अपडेट, ये है कंपनी का प्लान
IPO को लेकर Jyoti CNC Automation से आया बड़ा अपडेट, ये है कंपनी का प्लान
गुजरात की कंपनी Jyoti CNC Automation के पास तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिसमें दो भारत और एक फ्रांस में है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
CNC मशीनों के निर्माण में अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर चुकी ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन (Jyoti CNC Automation) से एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी अपना आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग लाने की तैयारी में है और इसके लिए उसने बाजार नियामक सेबी के पास जरूरी दस्तावेज भी जमा कर कर दिए हैं. Jyoti CNC का कहना है कि उसने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है. कंपनी की योजना इस आईपीओ के जरिए 1000 करोड़ रुपए जुटाने की है.
OFS के तहत बिक्री नहीं
कंप्यूटराइज्ड न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) मशीन बनाने वाली कंपनी का कहना है कि आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जिसका मतलब है कि इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री नहीं होगी. आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और लॉन्ग टर्म वर्किंग कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने पर करेगी. गुजरात स्थित Jyoti CNC Automation का दावा है कि ग्लोबल सीएनसी मशीन इंडस्ट्री में उसके पास 12वीं सबसे बड़ी बाजार हिस्सेदारी है.
ये हैं कंपनी के क्लाइंट
कंपनी एयरोस्पेस एवं डिफेंस, ऑटो एवं ऑटो कंपोनेंट, जनरल इंजीनियरिंग, EMS और डाई और मोल्ड जैसी इंडस्ट्री के लिए कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन प्रदान करती है. कंपनी के अनुसार, वो इसरो, ब्रह्मोस एयरोस्पेस तिरुवनंतपुरम, टर्किश एयरोस्पेस, टाटा एडवांस सिस्टम, भारत फोर्ज, श्रीराम एयरोस्पेस एंड डिफेंस एलएलपी और बॉश आदि को कस्टमाइज्ड सॉल्यूशन उपलब्ध करा चुकी है. कंपनी ने भारत और एशिया में अपने 3 हजार से ज्यादा ग्राहकों को पिछले कुछ समय में 7,200 CNC मशीन की सप्लाई की है.
ऐसी है आर्थिक सेहत
Jyoti CNC Automation के पास तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं, जिसमें दो गुजरात और एक फ्रांस में है. कंपनी के पास 30 जून 2023 तक 3,143.06 करोड़ रुपए की ऑर्डर बुक है. इसकी आर्थिक सेहत की बात करें, तो ज्योति CNC वित्त वर्ष 2023 (FY23) में मुनाफे में आ गई है और इसने पिछले वर्ष 48.3 करोड़ के घाटे के मुकाबले 15.06 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ दर्ज किया है. कंपनी का FY23 में ऑपरेशन से राजस्व 24.5% बढ़कर 929.3 करोड़ हो गया. जबकि EBITDA 34% बढ़कर 97.4 करोड़ रहा.
टैग्स