होम / बिजनेस / इस दिन आएगा JSW Infra का IPO, 13 सालों के बाद आ रहा है ऑफर!

इस दिन आएगा JSW Infra का IPO, 13 सालों के बाद आ रहा है ऑफर!

सज्जन जिंदल की अध्यक्षता वाली कंपनी इस IPO के माध्यम से 2800 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले महीने लगभग 10 IPOs (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स) को बाजार में उतारा गया था. पिछले कुछ समय के दौरान भारत में बिजनेस का क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हुआ है और साथ ही कई कंपनियां भी खुद को लिस्ट करने और अपने IPO जारी करने में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं. अब हाल ही में JSW इन्फ्रा (JSW Infra) अपना IPO मार्किट में उतारने जा रही है. आइये जानते हैं इस IPO में क्या कुछ होगा खास?

IPO का क्या है लक्ष्य?
कंपनी द्वारा साझा की गई जानकारी की मानें तो JSW Infrastructure (JSW Infra) ने अपने IPO के लिए 113 रूपए प्रति शेयर से 119 रूपए प्रति शेयर के बीच का प्राइस बैंड तय किया है. कंपनी ने यह भी बताया है कि इस शेयर को 25-27 सितंबर के बीच बोली के लिए खोला जा सकता है. सज्जन जिंदल की अध्यक्षता वाली कंपनी इस IPO के माध्यम से 2800 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रही है. साथ ही यह भी माना जा रहा है कि कंपनी द्वारा नए शेयर जारी किए जा सकते हैं क्योंकि प्रमोटर्स के पास पड़े शेयरों को बिक्री के लिए उतारा नहीं जाएगा. आपको बता दें कि कंपनी में प्रमोटर्स के रूप में सबसे बड़ी हिस्सेदारी सज्जन जिंदल परिवार की है. 

13 साल बाद आएगा IPO
कार्गो हैंडल करने की क्षमता के अनुसार देखा जाए तो वित्त वर्ष 23 के दौरान JSW इंफ्रास्ट्रक्चर (JSW Infra) भारत की दूसरी सबसे बड़ी पोर्ट ऑपरेटर कंपनी है. विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के कार्गो के लिए कंपनी की कार्गो हैंडलिंग क्षमता 153.43 मिलियन टन प्रतिवर्ष है. वित्त वर्ष 20 से लेकर 31 मार्च 2023 के दौरान कंपनी की कार्गो की मात्र में 40% की वृद्धि हुई है. JSW ग्रुप (JSW Group) द्वारा 13 सालों के बाद पब्लिक लिस्टिंग की जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले 2010 में JSW ग्रुप द्वारा JSW एनर्जी को लिस्ट किया गया था.

कंपनी का प्रदर्शन
सज्जन जिंदल की अध्यक्षता वाला JSW ग्रुप (JSW Group), JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर (JSW Infra) के अलावा सीमेंट, पेंट, वेंचर कैपिटल और स्पोर्ट्स से संबंधित बिजनेस भी करता है. वित्त वर्ष 23 के दौरान JSW इंफ्रास्ट्रक्चर ने 750 करोड़ रुपए के PAT (Profit After Tax) और कंपनी का EBITDA 53% की सीमा पर था.
 
यह भी पढ़ें: 20 मिनट में पानीपत से दिल्ली एयरपोर्ट? भारत की सबसे लंबी सुरंग से होगा संभव!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

15 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

16 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

14 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

13 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.