होम / बिजनेस / US में 2023 में IT सेक्‍टर में गई इतने लाख लोगों की नौकरी, पिछले साल से कई गुना इजाफा

US में 2023 में IT सेक्‍टर में गई इतने लाख लोगों की नौकरी, पिछले साल से कई गुना इजाफा

आंकड़े बता रहे हैं कि इस साल वर्ष 2023 में जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान यूएस के टेक सेक्‍टर में अब तक पिछले साल के मुकाबले 38,487% ज्‍यादा लोगों की नौकरी चली गई है, ये आंकड़ा चौकाने वाला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर में कॉस्‍ट कटिंग को लेकर नामी कंपनियां जहां अपनी ऑपरेटिंग कॉस्‍ट कम कर रही है वहीं दूसरी ओर अपने कर्मचारियों को भी बाहर निकालने में लगी है. इसी का नतीजा है कि अमेरिका में अब तक इस साल 1 लाख से ज्‍यादा लोागें की नौकरी जा चुकी है. अगर इस आंकड़े को वर्ष 2022 की पहली तिमाही से तुलना करें तो ये कई हजार गुना ज्‍यादा है. वर्ष 2023 में अब तक एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि अमेरिकी प्रौद्योगिकी क्षेत्र ने 2023 में अब तक 1,02,391 नौकरियों में कटौती की घोषणा की है, जो 2022 की पहली तिमाही में घोषित 267 कटौती से 38,487 प्रतिशत अधिक है.

2022 में भी गई थी कई लोगों की नौकरी
वर्ष 2022 वो वर्ष था जो कोविड से रिकवरी वाला वर्ष माना जाता है. लेकिन अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल भी अमेरिका में काफी लोगों की नौकरी गई थी. समूचे वर्ष 2022 में कुल 97,171 लोगों को नौकरी से निकाला गया था. ये वर्ष 2001 से पहले ही 5 प्रतिशत ऊपर है. 2001 वो वर्ष था जिसमें टेक सेक्‍टर में अब तक सबसे ज्‍यादा नौकरियां गई थी. चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस, इंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2001 में, जब 1,68,395 कटौती की घोषणा की गई थी, और 2002 में, जब 1,31,294 तकनीकी कटौती दर्ज की गई थी. कुल मिलाकर, अमेरिकी कंपनियों ने जनवरी-मार्च 2023 में 2.7 लाख कर्मचारियों की छंटनी की. पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इस तिमाही में कटौती लगभग 400 प्रतिशत अधिक थी.

2020 के बाद अब तक की सबसे बड़ी कटौती 
रिपोर्ट ये भी बता रहे हैं कि 2020 के बाद से पहली तिमाही में ये आंकड़ा सबसे अधिक था, जब जनवरी से मार्च तक 3,46,683 कटौती की घोषणा की गई थी. यह वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में जब 4,97,215 की कटौती की गई थी उसके बाद से अब तक का सबसे ज्‍यादा नंबर है. अकेले मार्च 2023 में, यूएस-आधारित कंपनियों ने 89,703 नौकरियों में कटौती की घोषणा की, जो फरवरी में घोषित 77,770 से 15 प्रतिशत अधिक है. यह संख्या 2022 में इसी महीने में घोषित 21,387 कटौती से 319 प्रतिशत अधिक है.

क्‍या बोले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट 
चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस, इंक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंड्रयू चैलेंजर ने कहा कि टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर सभी उद्योगों का नेतृत्व कर रहा है और ये सभी जगह देखा जा रहा है. उन्‍होंने कहा कि अगर वास्तव में देखा जाए तो सभी कटौती का 38 प्रतिशत तकनीकी क्षेत्र में है. वहीं वित्तीय कंपनियों ने इस साल 30,635 के साथ दूसरी सबसे बड़ी नौकरी कटौती की घोषणा की है, जो कि 2022 की पहली तिमाही में इस क्षेत्र में घोषित 5,903 कटौती से 419 प्रतिशत अधिक है.

अस्पतालों सहित स्वास्थ्य देखभाल/उत्पाद कंपनियों और निर्माताओं ने पहली तिमाही में 22,950 कटौती की घोषणा की है.  2022, पिछले वर्ष इसी अवधि में की गई 13,923 कटौती से 65 प्रतिशत अधिक है. रिपोर्ट में कहा गया है, कि उपभोक्ता खर्च में कमी की उम्मीदों के संभावित संकेत में, रिटेल सेक्‍टर ने 2023 में 21,426 के साथ चौथी सबसे बड़ी कटौती की घोषणा की, मार्च 2022 तक इस क्षेत्र में घोषित 1,617 कटौती से 1,125 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

8 hours ago

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

8 hours ago

बैंकों का क्रेडिट बूम जारी, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ धीमी; SBI रिपोर्ट में सामने आए बड़े कारण

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 से ही बैंकों का कर्ज जमा की तुलना में तेज गति से बढ़ रहा है. इससे बैंकों पर फंड जुटाने का दबाव बढ़ा है.

9 hours ago

जब इंटरनेट हो जाए बंद, तब भारत के हमेशा ऑनलाइन रहने वाले ब्रांड्स पर क्या असर पड़ता है?

केंद्रीय दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की रिपोर्टों ने मार्केटर्स के सामने एक बार फिर एक असहज सवाल खड़ा कर दिया है. अगर उपभोक्ता अचानक ऑफलाइन हो जाएं, तो हमेशा ऑनलाइन रहने वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था का क्या होता है?

9 hours ago

L&T को मिले ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के मेगा ऑर्डर, माइनिंग और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट्स से शेयर में आई तेजी

इस परियोजना के तहत L&T डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद, डाउनहिल कन्वेयर सिस्टम, स्क्रीनिंग प्लांट, स्टॉकपाइल, यार्ड उपकरण, रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टम समेत अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थापना और कमीशनिंग का काम करेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

8 hours ago

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

8 hours ago

CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सचिन छाबड़ा की एंट्री, बने सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग

सचिन छाबड़ा CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग नियुक्त, रिलैक्सो फुटवियर्स के CMO थे.