होम / बिजनेस / चुनावी कैंपेन के लिए आई 50 हजार की नौकरी, कैसे मिलेगी यहां जानिए

चुनावी कैंपेन के लिए आई 50 हजार की नौकरी, कैसे मिलेगी यहां जानिए

देश में लोकसभा चुनाव चल रहा हैं. इस दौरान कई कंपनियां और चुनावी पार्टियां 1-3 महीने तक की जॉब ऑफर कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज पहले चरण वोटिंग है लेकिन 6 चरण की वोटिंग अभी भी बाकी है. आप भी इस लोकतंत्र के महापर्व में पैसा  कमा सकते हैं. जी हां, इस चुनावी माहौल में रोजगार के भी कई अवसर पैदा होते हैं और अगर आप इस मौके पर इन अवसर का इस्तेमाल करते हैं तो अपने नॉर्मल काम के साथ एक्सट्रा कमाई भी कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको एक्सट्रा मेहनत करनी है और इसके लिए अच्छे पैसे कमा सकते हैं. आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर चुनावी टाइम में किस तरह से पैसा कमाए जा सकता है. लेकिन, अगर आप अपने टैलेंट और पढ़ाई के जरिए इस अवसर का फायदा उठा सकते हैं. ऐसे में जानते हैं कि आप किस तरह से कैसे पैसे कमा सकते हैं

फ्रीलांस काम करने का मौका

जब भी चुनाव आते हैं तो आपके लिए फ्रीलांस काम करने के अवसर काफी आते हैं. अगर आप लिखने के शौकीन हैं तो इस वक्त उम्मीदवारों और पार्टियों को स्लोगन, स्पीच आदि लिखने के लिए राइटर्स की आवश्यकता होती है, ऐसे में आप उनके लिए काम कर सकते हैं. इसमें आपको कुछ दिन काम करना होता है और आपको 80 हजार रुपये तक मिल सकते हैं.

सोशल मीडिया मैनेजर

आजकल प्रचार के लिए सोशल मीडिया एक नया जरिया बन गया है. ऐसे में हर कोई उम्मीदवार या पार्टी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती है. अगर आपको सोशल मीडिया की बारीकियां पता है तो आप उनसे बात करके कुछ दिन के लिए उनका कैंपेन कर सकते हैं. इस कैपेनिंग के लिए कई सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स अच्छा पैसा चार्ज कर रहे हैं, ऐसे में आपको भी ये मौका चूकना नहीं चाहिए. इसके लिए आपको कम से कम 30 हजार से 80 हजार रुपये तक कमा सकते हैं.

डाटा एनालिटिक्स और स्ट्रैटजी

अगर आप भी डेटा एनालिटिक्स है तो चुनाव के दौरान आपके पास कमाई का अच्छा मौका है आप फ्रीलांस के जरिए डाटा एनालिटिक्स और स्ट्रैटजी कर 2 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. डेटा एनालिसिस में आप डेटा सेट स्थापित करना, प्रोसेसिंग के लिए डेटा तैयार करना, मॉडलों को लागू करना, प्रमुख निष्कर्षों की पहचान करना और रिपोर्ट बनाना आदि.

कैंडिडेट पीआर

लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव के लिए मीडिया मैनेजमेंट, रैली मैनेजमेंट, सोशल मीडिया मैनेजमेंट तथा पोस्टर-वार आदि कराने के लिए इन मैनेजमेंट कंपनियों से संपर्क साध रही हैं. अगर आप PR में फ्रीलांस काम करने के इच्छुक है तो आप भी 40 हजार से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं

इवेंट मैनेजमेंट

जो लोग इवेंट मैनेजमेंट काम करते हैं, उनके लिए भी ये टाइम काफी अच्छा है. दरअसल, इस वक्त पार्टियों को इन लोगों की तलाश होती है, जो उनके लिए सभा आदि का इंतजाम कर देते हैं. अगर आपको इस काम में अनुभव है तो आप इस वक्त का अच्छे से फायदा उठा सकते हैं और 25 से 70 हजार रुपये कमा सकते हैं.

ग्राफिक डिजाइनर

अगर आप ग्राफिक डिजाइनिंग का काम जानते हैं तो यह आपके लिए सबसे शानदार वक्त है. सभी उम्मीदवारों को अपने पोस्टर्स और सोशल मीडिया पर प्रचार करने के लिए अपने बैनर-ग्राफिक्स की आवश्यकता होती है, जिसके जरिए आपको कई ऑफर मिलते हैं. कई डिजाइनर्स तो कई उम्मीदवारों का काम करते हैं और अच्छा पैसा कमाते हैं. ऐसे में अगर आप ये काम कर पाते हैं तो आप उम्मीदवारों से काम ले सकते हैं. इसके लिए आपको कम से कम 20 से लेकर 80 हजार रुपये तक कमा सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

2 hours ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

3 hours ago

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

3 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

5 hours ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

5 hours ago

बड़ी खबरें