होम / बिजनेस / गजब चाल दिखा रहे Jio Financial Services के शेयर, लोअर सर्किट से सीधे इस मुकाम पर

गजब चाल दिखा रहे Jio Financial Services के शेयर, लोअर सर्किट से सीधे इस मुकाम पर

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की हाल ही में शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई है. कंपनी के शेयर पिछले 4 दिनों से गिरावट का सामना कर रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services- JFSL) स्टॉक मार्केट में गजब खेल दिखा रही है. लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयरों में ऐसी गिरावट आई कि लोअर सर्किट लगाना पड़ा. लगातार 4 दिनों तक यही सिलसिला चलता रहा. 5वें दिन यानी आज गिरावट थमी, तो इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सीधे 5% के अपर सर्किट में चला गया. हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी नरमी भी देखने को मिली. खबर लिखे जाने तक Jio Financial Services का शेयर 3.26% की बढ़त के साथ 220.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा था.

निवेशकों में थी घबराहट
रिलायंस की इस कंपनी का शेयर BSE पर गुरुवार को 215.90 रुपए पर बंद हुआ था और शुक्रवार को यानी आज 5% की गिरावट के साथ 205.15 रुपए पर खुला, लेकिन जल्दी ही इसने लोअर सर्किट से छुटकारा पाते हुए ऐसे दौड़ लगाई कि 5% के अपर सर्किट में चला गया. इससे पहले जियो फाइनेंशियल के शेयरों में लगातार चार दिन लोअर सर्किट लगा था और उनमें 20 प्रतिशत की गिरावट आ गई थी. कंपनी के शेयरों के इस हाल से निवेशकों में घबराहट फैल गई थी. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स लगातार इस शेयर को लेकर आश्वस्त बने हुए हैं.

इतने पर हुई थी लिस्टिंग  
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने हाल में फाइनेंशियल कारोबार का डीमर्जर किया था. इससे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अस्तित्व में आई. रिलायंस के पात्र शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर JFSLका एक स्टॉक दिया गया है. प्री-लिस्टिंग में JFSL के शेयर की वैल्यू 261.85 रुपए निकली थी, जो ब्रोकरेज फर्म्स के अनुमान से काफी ज्यादा थी. कंपनी के शेयर की लिस्टिंग 21 अगस्त को BSE पर 265 और NSE पर 262 रुपए पर हुई, लेकिन फिर इसमें लगातार गिरावट आती गई. लगातार 4 दिनों तक शेयर लोअर सर्किट में फंसा रहा.

AGM में होंगी कई घोषणाएं
बाजार पर नजर रखने वालों का मानना है कि इंस्टीट्यूशनल और पैसिव फंड्स की भारी बिकवाली के कारण जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट आई थी. बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की 28 अगस्त को AGM होनी है, इसमें कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी कई घोषणाएं कर सकते हैं. AGM में ही जियो फाइनेंशियल की बिजनेस स्ट्रैटजी का खुलासा भी हो सकता है. इस वार्षिक आम बैठक के बाद कंपनी के शेयरों का रुख क्या रहता है, ये देखने वाली बात होगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago