होम / बिजनेस / ब्लॉक डील की खबर आते ही JFS के शेयरों में आया उछाल!

ब्लॉक डील की खबर आते ही JFS के शेयरों में आया उछाल!

BSE पर JFS के शेयरों में 3.23% की वृद्धि हुई जिसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमत 218.50 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

JFS यानी जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) के शेयरों को हाल ही में 21 अगस्त 2023 को शेयर मार्केट पर लिस्ट किया गया था. शुरुआती दौर में जहां इन शेयरों को थोड़ी सी वृद्धि प्राप्त हुई, वहीँ कुछ ही देर के भीतर कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और शेयर लोअर सर्किट पर बंद हुए थे. लेकिन पिछले कुछ दिनों से JFS के शेयरों का प्रदर्शन काफी ठीक-ठाक चल रहा है और अब ब्लॉक डील की खबर की बदौलत कंपनी के शेयरों में 3% का उछाल देखने को मिला है. 

कितनी बड़ी है ब्लॉक डील?
BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर JFS के शेयरों में 3.23% की वृद्धि देखने को मिली, जिसके बाद कंपनी के शेयरों की कीमत 218.50 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक ब्लॉक डील के दौरान कंपनी के 0.8% इक्विटी को बेचा गया है. निफ्टी के सबसे अच्छे लाभ प्राप्त करने वाले शेयरों (Nifty Top Gainers) में JFS का नाम भी शामिल किया गया था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 सितंबर 2023 से JFS के शेयर निफ्टी, सेंसेक्स और अन्य सभी सूचकांकों से हटा दिए जाएंगे. 

क्यों हो रही है गिरावट?
एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद JFSL (Jio Financial Services Limited) के शेयरों को 21 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट किया गया था शुरुआती दौर में स्टॉक को BSE पर 265 रुपए प्रति शेयर और NSE पर 262 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया था, जबकि इस शेयर के लिए 261.85 रुपए प्रति शेयर की कीमत को ‘डिस्कवरी प्राइस’ के रूप में तय किया गया था. अपनी लिस्टिंग के बाद से ही JFSL के स्टॉक लगातार लोअर सर्किट पर बने हुए हैं. ज्यादातर संस्थाओं की कोशिश है कि सूचकांकों से हटाये जाने से पहले वह स्टॉक को बेच दें. 

JFS के शेयरों में हुआ नुक्सान
JFSL के शेयरों में अभी तक 20% की गिरावट देखने को मिली है. इस स्टॉक के शेयरों को जिस कीमत पर लिस्ट किया गया था उसके मुकाबले इसके शेयरों में अभी तक 20% की गिरावट देखने को मिली है. इतना ही नहीं कंपनी के शेयरों के साथ-साथ कंपनी की M-cap यानी मार्केट कैपिटल में भी गिरावट देखने को मिली है और कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.61 लाख करोड़ रुपयों से कम होकर 1.37 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई है. 
 
यह भी पढ़ें:  मुफ्त में वर्ल्ड कप दिखाकर कैसे बाकियों से आगे है Disney?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago