होम / बिजनेस / अगले साल तक इस कारोबार में उतर सकती है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 

अगले साल तक इस कारोबार में उतर सकती है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज 

ऑयल टू रिटेल में काम करने वाली कंपनी रिलायंस इंडस्‍ट्रीज अब इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में भी उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इसके लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस की फाइनेंशियल सर्विसेज को अलग करने के बाद अब जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अगले साल से एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्‍द ही इंश्‍योरेंस सेक्‍टर में उतरने के लिए कवायद शुरू कर सकती है. ये खबर ऐसे समय में निकलकर सामने आई है जब एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 1.86 प्रतिशत गिरकर 646.90 रुपये पर है. एसबीआई लाइफ के शेयर आधा फीसदी गिरे हैं. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ 580 रुपये पर स्थिर थी जबकि एलआईसी 2 प्रतिशत बढ़कर 639.30 रुपये पर थी.

जल्‍द ही आईआरडीए (IRDA) में आवेदन कर सकती है कंपनी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) बीमा लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए पूरी तरह तैयार है और 2024 से बीमा सेवाएं देने की उम्मीद कर रही है. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज जल्द ही आईआरडीएआई से बीमा लाइसेंस के लिए आवेदन करेगी, जिसमें कहा गया है कि नियामक ऐसे मामलों में अंतिम मंजूरी के लिए 6-8 महीने लेता है. रिपोर्ट के मुताबिक, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की योजना सामान्य और जीवन बीमा दोनों व्यवसायों में प्रवेश करने की है. अब इस क्षेत्र से जुड़े जानकार ये मान रहे हैं कि क्‍या टेलीकॉम और रिटेल की तरह इसमें भी कंपनी बड़े ऑफर के साथ बाजार में उतर सकती है. 

इंश्‍योरेंस सेक्‍टर की कंपनियों का क्‍या है हाल? 

इस कहानी को लिखे जाने तक, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 1.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 647.00 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. एसबीआई लाइफ के शेयरों में 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ ये 1280.35 पर कारोबार कर रहे हैं. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के शेयर में कोई 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ ये 577.60 रुपये पर कारोबार किया जबकि एलआईसी 2 प्रतिशत बढ़कर 639.45 रुपये पर थी. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड में .75 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ये 1,384.30 रुपये पर पहुंच गया. जियो फाइनेंशियल जीवन और सामान्य बीमा कारोबार के लिए 1,000 करोड़ रुपये के पूंजी आधार की योजना बना रही है. 

क्‍या करती है जियो फाइनेंशियल सर्विसेज  

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज रिलायंस इंडस्ट्रीज जियो फाइनेंशियल (आरआईएल) की अलग इकाई है. ऑयल-टू-टेलीकॉम प्रमुख ने अपने वित्तीय सेवा व्यवसाय को रिलायंस स्ट्रैटेजिक इन्वेस्टमेंट्स में अलग कर दिया था, जिसे बाद में 25 जुलाई से जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का नाम दिया गया था. जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने हाल ही में परिसंपत्ति प्रबंधन में प्रवेश के लिए ब्लैकरॉक के साथ एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश किया था.

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली आरआईएल की अलग इकाई और ब्लैकरॉक ने भारत में लाखों निवेशकों के लिए किफायती, नवीन निवेश समाधानों तक तकनीक-सक्षम पहुंच प्रदान करने के लिए 50:50 संयुक्त उद्यम की घोषणा की थी. जिन शेयरधारकों के पास रिकॉर्ड तिथि पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर थे, उन्हें 1:1 के अनुपात में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर दिए जाएंगे. अगले 2-3 महीनों में लिस्टिंग होने की संभावना है. रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग होने के बाद जेएफएस का शेयर मूल्य उम्मीद से कहीं अधिक 261.85 रुपये निर्धारित होने के बाद इसका मूल्य लगभग 20 बिलियन डॉलर आंका गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

14 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

9 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

3 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

6 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

7 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

12 hours ago