✕

होम / बिजनेस / Jio और Blackrock की MF क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री, ईशा अंबानी सहित ये दिग्गज होंगे लीडिंग टीम का हिस्सा

Jio और Blackrock की MF क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री, ईशा अंबानी सहित ये दिग्गज होंगे लीडिंग टीम का हिस्सा

इस साझेदारी से निवेशकों को तकनीकी रूप से उन्नत और किफायती निवेश समाधान प्राप्त होंगे, जो MF उद्योग में प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देंगे और निवेशकों के लिए नए अवसर उत्पन्न करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज की वित्तीय शाखा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक (Blackrock) ने भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार (MF) में कदम रखा है. दोनों कंपनियों के बीच गठित जॉइंट वेंचर 'जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड' (Jio Blackrock Asset Management) को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है. ऐसे में कंपनी ने अपनी टॉप लीडरशिप टीम की घोषणा भी कर दी है, तो आइए जानते हैं इस टीम में कौन-कौन दिग्गज शामिल हैं?

नेतृत्व टीम की घोषणा

जियो ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड के नेतृत्व में ईशा अंबानी के अलावा कई प्रमुख बिजनेसमैन शामिल हैं. ईशा अंबानी, जो जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं. वह इस नई पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा सिड स्वामीनाथन को एमडी और सीईओ नियुक्त किया गया है. इसके अलावा गौरव नागोरी को मुख्य परिचालन अधिकारी, होंगे. इससे पहले नागोरी डीएसपी एसेट मैनेजर्स, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और जेएम फाइनेंशियल के लिए काम कर चुके हैं. अमित भोसले को चीफ रिस्क ऑफिसर, अमोल पई को चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और बिराजा त्रिपाठी को हेड ऑफ प्रोडक्ट नियुक्त किया गया है.

इसके साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट के लिए अर्ली एक्सेस भी लॉन्च किया है. जिसके बाद से आज कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली है.

डिजिटल-फर्स्ट निवेश समाधान

जियोब्लैकरॉक का उद्देश्य भारतीय निवेशकों को डिजिटल-फर्स्ट और किफायती निवेश समाधान प्रदान करना है. इसके लिए कंपनी ने एक वेबसाइट और 'एक्सक्लूसिव अर्ली एक्सेस इनिशिएटिव' लॉन्च किया है, जिसके तहत निवेशक कंपनी की डिजिटल पेशकशों में अपनी रुचि दर्ज करा सकते हैं और निवेश के मूल सिद्धांतों पर आधारित सामग्री प्राप्त कर सकते हैं.

ब्लैकरॉक की वैश्विक ताकत

ब्लैकरॉक के सीईओ और चेयरमैन लैरी फिंक की अगुवाई में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट 11.58 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है, जो भारत की जीडीपी का लगभग तीन गुना है. यह कंपनी दुनिया के कुल शेयरों और बॉन्ड्स का 10% नियंत्रित करती है और वैश्विक वित्तीय बाजारों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

SEBI से मंजूरी की प्रक्रिया

SEBI ने 3 अक्टूबर 2024 को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक फाइनेंशियल मैनेजमेंट इंक को म्यूचुअल फंड कारोबार के सह-प्रायोजक के रूप में सैद्धांतिक मंजूरी दी थी. अंतिम मंजूरी प्राप्त करने के लिए दोनों कंपनियों को SEBI द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 hours ago