होम / बिजनेस / Jindal Stainless ने दो कंपनियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्या है मामला

Jindal Stainless ने दो कंपनियों के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें क्या है मामला

जिंदल स्टेनलेस ने ट्रेडमार्क नियमों के उल्लंघन को लेकर दो कंपनियों के खिलाफ हरियाणा के हिसार में FIR दर्ज कराई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) ने हिसार के दो मैन्युफैक्चरर्स के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. कंपनी ने ट्रेडमार्क नियमों के उल्लंघन के चलते ऐसा किया है. जिन मैन्युफैक्चरर्स के खिलाफ FIR हुई है, उनमें मुकेश अग्रवाल के स्वामित्व वाली देवजी स्टील इंडस्ट्रीज (Devi ji Steel Industries) और रिद्धि सिद्धि स्टील कामधेनु (Ridhi Sidhi Steel - Kamdhenu) शामिल हैं. जिंदल स्टेनलेस की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देवजी स्टील इंडस्ट्रीज का मालिक को गिरफ्तार भी कर लिया है.

छापे में मिला नकली सामान
जानकारी के मुताबिक, देवजी स्टील इंडस्ट्रीज कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 और 65 के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. जिंदल स्टेनलेस द्वारा दायर शिकायतों के आधार पर हरियाणा के हिसार की पुलिस ने दोनों कंपनियों की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पर छापे भी मारे हैं. इस दौरान पुलिस ने दोनों फैक्टरियों से काफी मात्रा में RM जिंदल मार्का लगा नकली सामान जब्त किया है.

जारी रहेगी कानूनी जंग
जिंदल स्टेनलेस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम नकली उत्पादों की बिक्री की निंदा करते हैं और ये ट्रेडमार्क नियमों का खुलेतौर पर उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि इस तरह की अनैतिक हरकतें बाजार की अखंडता को कमजोर करती हैं और हम इंडस्ट्री के हितों के लिए ऐसे निर्माताओं के खिलाफ कानूनी जंग लड़ते रहेंगे. जिंदल स्टेनलेस अपने ग्राहकों को केवल सुरक्षित और सर्वोत्तम स्टेनलेस स्टील समाधान प्रदान करती है. कंपनी ने नकली उत्पादों की बिक्री में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है. कंपनी ऐसे ट्रेडमार्क नियमों के उल्लंघन को गंभीर अपराध मानती है.  

कैसा है स्टॉक मार्केट में हाल?
वहीं, Jindal Stainless के शेयर की बात करें, तो मंगलवार को करीब 1% की उछाल के साथ यह 342.95 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसने 3.49% और एक महीने में 20.65% का रिटर्न दिया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 344.80 रुपए है. जबकि लो लेवल 97.45 रुपए. जिस तरह का प्रदर्शन कंपनी के शेयर ने बीत कुछ दिनों में दिखाया है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ये अपने हाई लेवल के आंकड़े को जल्द ही पार कर लेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

55 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

55 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago