होम / बिजनेस / JFSL के शेयरों को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए क्या है पूरा मामला?

JFSL के शेयरों को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए क्या है पूरा मामला?

सोमवार को JFSL के शेयरों को लिस्ट किया गया और इसके लिए 261.85 रूपए प्रति शेयर का ‘डिस्कवरी प्राइस’ तय किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

JFSL (जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज) के शेयरों को हाल ही में शेयर मार्केट पर लिस्ट किया गया था और इनकी शुरुआत काफी खराब रही थी. जहां पहले ही दिन JFSL के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, वहीं पिछले दो दिनों से कंपनी के शेयर लगातार लोअर सर्किट पर बने हुए हैं. लेकिन आज खबर आई थी कि जीवन बीमा निगम (LIC) ने निर्णय लिया है कि वह JFSL में 6.660% शेयर खरीदेगी. अब JFSL को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है.

क्या है पूरी खबर?
हाल ही में एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने जानकारी दी है कि उनकी इंडेक्स कमेटी ने यह फैसला लिया है कि अब JFSL को इंडेक्सों से तीन अन्य दिनों तक हटाया नहीं जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले यह निर्णय लिया गया था JFSL के शेयरों को 24 अगस्त तक सभी इंडेक्सों से हटा दिया जाएगा, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जाएगा और आने वाले 3 अतिरिक्त दिनों तक S&P एवं BSE के सूचकांकों से नहीं हटाया जाएगा.

JFSL की खराब शुरुआत
दरअसल पिछले लगातार दो दिनों से JFSL के शेयर लोअर सर्किट पर बने हुए हैं. कल यानी सोमवार को JFSL के शेयरों को लिस्ट किया गया था और इसके लिए 261.85 रूपए प्रति शेयर का ‘डिस्कवरी प्राइस’ तय किया गया था. आपको यह भी बता दें कि आने वाले 10 कारोबारी दिनों तक JFSL के शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे. दरअसल बात ये है कि JFSL के शेयरों को ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट के तहत लिस्ट किया गया है. ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में इन्वेस्टर्स केवल डिलीवरी आधारित खरीद और बिक्री ही कर पाएंगे और यह एक ऐसा सेगमेंट होता है जिसमें कुछ शुरुआति शेयरों को डिलीवरी के आधार पर ही उपलब्ध करवाया जाता है. इसीलिए JFSL के शेयरों में इन्वेस्टर्स इंट्राडे ट्रेडिंग का फायदा नहीं उठा पाएंगे.

आज भी लोअर सर्किट पर हैं JFSL के शेयर
JFSL के शेयरों ने लिस्टिंग के बाद जहां BSE पर 278.20 रूपए प्रति शेयर का अधिकतम इंट्राडे स्तर प्राप्त कर लिया था, वहीं NSE पर JFSL के शेयरों ने 262.05 रूपए प्रति शेयर के स्तर को भी प्राप्त कर लिया था. जहां शुरुआत के बाद JFSL के शेयर लोअर सर्किट पर पहुंच गए थे, वहीं आज भी कंपनी के शेयर लोअर सर्किट पर ट्रेड कर रहे हैं. लेकिन फिर अचानक JFSL के शेयरों में गिरावट आ गई. दरअसल शेयरों पर बिकावली की वजह से दबाव बना जिसकी वजह से शयर 5% के लोअर सर्किट पर ट्रेड करने लगे. आज भी JFSL के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. जहां कल कंपनी के शेयर 248.90 रूपए प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुए थे, वहीं खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 236.45 रूपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे.
 
यह भी पढ़ें: पहले ही दिन 2.88 गुना ओवर-सबस्क्राइब हुआ IPO, क्या है कंपनी का नाम?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago