होम / बिजनेस / उड़ान भरने को तैयार है एक नई एयरलाइन, इस रूट पर मिलेगा फायदा

उड़ान भरने को तैयार है एक नई एयरलाइन, इस रूट पर मिलेगा फायदा

जेटविंग्स एयरवेज देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों के बीच उड़ान संचालित करेगी. कंपनी ने सभी जरूरी एनओसी प्राप्त कर ली हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हवाई किराए के आसमान छूने की खबरों के बीच एक नई एयरलाइन के उड़ान भरने की खबर आई है. जेटविंग्स एयरवेज (Jettwings Airways) जल्द ही ऑपरेशन शुरू करने वाली है. कंपनी ने बताया है कि उसे शेड्यूल्ड कम्यूटर एयर ट्रांसपोर्ट सेवाओं को संचालित करने के लिए NOC मिल गई है. हालांकि, एयरलाइन शुरुआत में देश के पूर्वोत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में विभिन्न डेस्टिनेशन के लिए उड़ान भरेगी. कंपनी जेटविंग्स को सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत फ्लाइट्स शुरू करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिला है. 

बेड़े में होंगे ये विमान
जेटविंग्स एयरवेज की तरफ से कहा गया है कि उसका पूरा फोकस यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सेवा प्रदान करने पर होगा. गुवाहाटी की इस एयरलाइन ने DGCA (Directorate General of Civil Aviation) से सभी रेगुलेटरी अप्रूवल और एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया है. इस एयरलाइन के बेड़े में टर्बो प्रोपेल्ड और टर्बो फैन एयरक्राफ्ट होंगे. कंपनी अपने यात्रियों को प्रीमियम इकोनॉमी सर्विस के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी प्रदान करेगी. जेटविंग्स एयरवेज के संचालन शुरू करने से पूर्वोत्तर के लोगों को फायदा होगा. 

लंबे समय से थी जरूरत 
मीडिया रिपोर्ट्स में जेटविंग्स एयरलाइंस के को-फाउंडर और CEO संजय आदित्य सिंह के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने सभी NOC प्राप्त कर ली हैं. जेटविंग्स शेड्यूल यात्री एयरलाइंस के संचालन के लिए अपनी तैयारी और औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए DGCA के साथ मिलकर काम कर रही है. आदित्य सिंह ने कहा कि हम एक ऐसी एयरलाइन के रूप में ग्राहकों को सेवा देना चाहते हैं, जिसकी जड़ें पूर्वोत्तर भारत में फैली हों और वो यहां के सभी महत्वपूर्ण स्थलों को जोड़ती हो. उन्होंने कहा कि भारत में हमेशा से ही देश के भीतर कारोबार करने वाली एक ऐसी एयरलाइन की जरूरत थी, जो मूलत: पूर्वोत्तर की हो. जेटविंग्स एयरवेज इसी जरूरत को पूरा करेगी.

शुरू होगा Loyalty प्रोग्राम 
जेटविंग्स एयरवेज ने कहा कि वह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में विश्वसनीय, तेज और उच्च गुणवत्ता वाली सर्विस की मांग को समझती है और इसे पूरा करने के लिए एयरलाइन ने अनुभवी एविएशन प्रोफेशनल्स की एक टीम तैयार की है. इसके अतिरिक्त, जेटविंग्स एयरवेज ऐसे यात्रियों को पुरस्कृत करने के लिए एक Loyalty प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रही है, जो काफी यात्रा करते हैं. बता दें कि GoFirst एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के बाद से हवाई किराए में एकदम से कई गुना का इजाफा हो गया है. कुछ रूट्स पर तो घरेलू उड़ानों का किराया अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स से भी महंगा हो गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

5 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

17 जुलाई को रेलवे को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी 4 स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 17 जुलाई को पंजाब के चार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे.

10 hours ago

हीरो मोटोकॉर्प के ₹1,000 करोड़ निवेश से एथर एनर्जी के शेयरों में जोरदार उछाल, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा स्टॉक

बुधवार के कारोबार के दौरान एथर एनर्जी का शेयर 9 फीसदी तक चढ़कर 1,290.10 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया, जो कंपनी की लिस्टिंग के बाद का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है.

11 hours ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

10 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

5 hours ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

13 hours ago