होम / बिजनेस / Jet Airways में कर्मचारियों के वेतन में कटौती, 60% को 1 दिसंबर से मिला LWP

Jet Airways में कर्मचारियों के वेतन में कटौती, 60% को 1 दिसंबर से मिला LWP

जमीन पर आ चुकी जेट एयरवेज (Jet Airways) के फिर से उड़ान भरने पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः जमीन पर आ चुकी जेट एयरवेज (Jet Airways) के फिर से उड़ान भरने पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं. जेट एयरवेज को खरीदने वाले जालान-कलरॉक कंसोर्टियम ने नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) को भविष्य निधि और लगभग 250 करोड़ रुपये के ग्रेच्युटी बकाया राशि के अतिरिक्त पैसे का भुगतान करने में असमर्थता व्यक्त कर दी है. इसके साथ ही कंपनी में फिलहाल कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 50 फीसदी की कटौती करते हुए 60 फीसदी कर्मचारियों को बिना वेतन के लंबी छुट्टी पर भेजने की घोषणा कर दी है.

1 दिसंबर से शुरू होगा LWP

कंपनी ने कहा है वो 1 दिसंबर, 2022 से 60 फीसदी कर्मचारियों को लीव विदाउट पे पर भेज रहा है, क्योंकि उसके पास इन कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए फंड्स नहीं हैं. इससे पहले राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण ने जेट एयरवेज के नए मालिक जालान-कलरॉक समूह को विमानन कंपनी के कर्मचारियों के बकाया भविष्य निधि और ग्रेच्युटी को चुकाने का निर्देश दिया था.

कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज को अपने कब्जे में लेने की अपनी बोली का हवाला देते हुए कहा कि वह लेनदारों को 475 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं था और सभी दावों को उस राशि से निपटाना था.

सितंबर तिमाही में कंपनी को 308 करोड़ का घाटा

वहीं, इस महीने जेट एयरवेज ने सितंबर में समाप्त तिमाही के नतीजे जारी किए थे. जिसमें कंपनी को 308.24 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध घाटा हुआ. विमानन कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 305.76 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था.

Jet Airways ने एक बयान में कहा,"NCLT प्रक्रिया के तौर पर हम कंपनी के हैंडओवर का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उम्मीद से अधिक समय चलते के इसके चलते कुछ मुश्किलें आ सकती है. खासतौर से कैशफ्लो को मैनेज करने में, जब तब कि एयरलाइन का नियंत्रण पूरी तरह से ट्रांसफर न हो जाए."

जालान-कैलरॉक कंसोर्टियम के बोर्ड मेंबर, अंकित जालान ने एक बयान में बताया कि जेट एयरवेज के मौजूदा कर्मचारियों में करीब 60% इसके पूर्व कर्मचारी हैं. उन्होंनेन्हों कहा कि जेट एयरवेज की काफी अच्छी साख है और इसके रिवाइवल प्लान को पब्लिक से सपोर्ट है.

VIDEO: WhatsApp का आया नया Self-Chat फीचर, कैसे करें यूज

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago