होम / बिजनेस / Amazon को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं Jeff Bezos, क्या आपको है खबर?

Amazon को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं Jeff Bezos, क्या आपको है खबर?

अमेजन की बिक्री बढ़ने से उत्साहित जेफ़ बेजोस कंपनी के कम से कम 5 करोड़ शेयर बेचने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेजन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) बड़ी संख्या में कंपनी के शेयर बेचने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेजोस अगले 12 महीनों में अमेजन के करीब 50 मिलियन यानी 5 करोड़ शेयर बेच सकते हैं. 171.8 डॉलर प्रति शेयर की मौजूदा कीमत के हिसाब से देखें, तो बेजोस अमेजन के कुल 8.6 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचेंगे. बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में Amazon की ऑनलाइन बिक्री में उम्मीद से अधिक उछाल आया था, जिसके चलते कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली. शुक्रवार को ये स्टॉक लगभग 8% चढ़ गया था.

बिक्री में आया उछाल
रिपोर्ट्स बताती हैं कि बीते साल Amazon के शेयरों में 80% से अधिक की बढ़त आई थी और इसने बेंचमार्क इंडेक्स एसएंडपी 500 इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया था. 2023 की दूसरी तिमाही में अमेजन की शुद्ध बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 170 बिलियन डॉलर पहुंच गई थी, जबकि 2022 की चौथी तिमाही में यह 149.2 बिलियन डॉलर थी. 2023 की इस तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय बढ़कर 10.6 बिलियन डॉलर हो गई, जो 2022 की समान तिमाही में यह 0.3 बिलियन डॉलर थी.

ये भी पढ़ें - आसमान पर सफलता की नई इबारत लिखना चाहती है IndiGo, बनाया है ये बड़ा प्लान

पर्सनल वेल्थ भी बढ़ी 
अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) सेगमेंट की बिक्री साल-दर-साल 13% बढ़कर 24.2 बिलियन डॉलर हो गई. वहीं, जेफ़ बेजोस की पर्सनल वेल्थ की बात करें, तो 185 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. उन्होंने इस साल अब तक 7.77 अरब डॉलर की कमाई की है. इनमें से 4.30 अरब डॉलर उन्होंने कल ही कमाए हैं. बता दें कि जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी मैकेंजी स्कॉट ने भी 2023 में अपने Amazon के 25% शेयर बेच दिए थे. इसी के साथ अमेजन में अब हिस्सेदारी घटकर 1.9 प्रतिशत रह गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

1 hour ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

2 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

2 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

2 hours ago