होम / बिजनेस / Softbank बेच देगा Zomato के शेयर? जानिए क्या है पूरा मामला!

Softbank बेच देगा Zomato के शेयर? जानिए क्या है पूरा मामला!

जापान के सॉफ्टबैंक (Softbank) द्वारा फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयर जल्द बेचे जा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ समय के दौरान दुनिया भर में फूड डिलीवरी ऐप्स की तादाद में काफी तेजी से वृद्धि हुई है. ऐसा ही एक ऐप जोमैटो (Zomato) भी है, जिसने पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में काफी तेजी से विकास किया है. हालांकि इस वक्त जोमैटो को लेकर एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही जापान के सॉफ्टबैंक (Softbank) द्वारा फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयर बेचे जा सकते हैं. माना जा रहा है कि सॉफ्टबैंक द्वारा जोमैटो के शेयरों को बेचने के लिए ब्लॉक डील का इस्तेमाल किया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज यानी 25 अगस्त को Blinkit डील खत्म हो जाएगी जिसके बाद लॉक-इन पीरियड भी खत्म हो जाएगा और इसीलिए सॉफ्टबैंक द्वारा यह फैसला लिया जा सकता है. 

सॉफ्टबैंक को कैसे मिले शेयर?
आपको बता दें कि जोमैटो (Zomato) में 3.35% हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक की है. Blinkit डील के दौरान जोमैटो के ये शेयर सॉफ्टबैंक को प्राप्त हुए थे और बदले में सॉफ्टबैंक ने कंपनी को अपनी होल्डिंग्स बेची थी. पिछले साल जोमैटो ने Blinkit को खरीदने वाले शेयरहोल्डर्स को M&A (मर्जर एवं अधिग्रहण) के तहत नए शेयर जारी किए थे और इस वक्त जोमैटो के शेयरों की कीमत 70.76 रूपए प्रति शेयर थी. Blinkit डील के अनुसार 12 महीनों का एक लॉक-इन पीरियड था जो आज खत्म हो जाएगा और सॉफ्टबैंक को डील के दौरान प्राप्त हुए शेयरों को ट्रेडिंग के लिए सोमवार यानी 28 अगस्त को खोला जाएगा. 

कौन हैं प्रमुख हिस्सेदार?
JM फाइनेंशियल द्वारा अधिग्रहण किए गए शेयरों की कीमत पर एक जांच की गई थी जिसमें सामने आया कि IPO से पहले जोमैटो के शेयरहोल्डर्स और Blinkit डील से पहले के शेयरहोल्डर्स के पास मौजूद शेयरों पर उन्हें बेहतरीन रिटर्न्स मिले हैं और ज्यादातर लोगों को यह बात नहीं पता है. JM फाइनेंशियल का मानना है कि इनमें से कुछ को प्रॉफिट बुक करने की जल्दी होगी क्योंकि हाल ही में जोमैटो के स्टॉक में वृद्धि दर्ज की गई थी. इन शेयरों में से अधिकतम हिस्सा सॉफ्टबैंक, टाइगर ग्लोबल एवं Sequioa जैसे वेंचर कैपिटल इन्वेस्टर्स के पास मौजूद है.
 
यह भी पढ़ें: अब AI रखेगा वायु प्रदुषण का ध्यान, इसरो के प्रोफेसर ने किया ऐलान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

7 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

7 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

8 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

8 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

8 hours ago

बड़ी खबरें