✕

होम / बिजनेस / जापानी बैंक SMBC खरीदेगा YES बैंक में बड़ी हिस्सेदारी, शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

जापानी बैंक SMBC खरीदेगा YES बैंक में बड़ी हिस्सेदारी, शेयरों में आई जबरदस्त तेजी

यस बैंक में जापान के सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) द्वारा संभावित 51% हिस्सेदारी खरीदे जाने की खबर से शेयर बाजार में उत्साह देखा गया और शेयरों में तेज उछाल आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

जापान का प्रमुख बैंकिंग समूह सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) यस बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है. इस सौदे के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मंजूरी मिल चुकी है. इस खबर के चलते शेयर बाजार में यस बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिलीहै. मंगलवार को इसमें 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखी गई थी, वहीं बुधवार को भी इसके शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी से कारोबार कर रहे हैं.

शेयर बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन?
बीएसई पर यस बैंक के शेयर मंगलवार को ₹19.24 पर खुले और 9.64% की तेजी के साथ ₹19.44 के उच्चतम स्तर तक पहुंचे. सोमवार को शेयर ₹17.73 पर बंद हुए थे. वहीं, आज खबर लिखे जाने तक ये शेयर 2.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.26 पर कारोबार कर रहा था. 

क्या है SMBC का निवेश प्लान?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SMBC की ओर से यस बैंक में 1.7 बिलियन डॉलर के निवेश की योजना है. कंपनी दो विकल्पों पर विचार कर रही है, पहला, शुरुआत में 26% से कम हिस्सेदारी लेकर बाद में मर्जर का रास्ता अपनाना; या दूसरा, सीधे 26% हिस्सेदारी लेकर ओपन ऑफर लाना. रिपोर्ट के अनुसार, SMBC की हिस्सेदारी धीरे-धीरे 51% तक पहुंच सकती है, लेकिन RBI नियमों के तहत इसके वोटिंग अधिकार 26% तक ही सीमित रहेंगे.

SBI बेच सकता है अपनी हिस्सेदारी
यस बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की 23.97% हिस्सेदारी है, जिसमें से वह लगभग 20% तक हिस्सेदारी SMBC को बेच सकता है. इसके अतिरिक्त, जापानी बैंक द्वारा 6-7% तक की नई पूंजी निवेश की भी संभावना जताई जा रही है.

(डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखी गई है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है. BW हिन्दी आपको किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं देता है, अगर आपको निवेश करना है, तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

48 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

1 hour ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें