होम / बिजनेस / ITR रिटर्न फाइल करने में इन राज्‍यों में मारी बाजी! ये रह गए पीछे 

ITR रिटर्न फाइल करने में इन राज्‍यों में मारी बाजी! ये रह गए पीछे 

ITR दाखिल करने वालों की संख्‍या की जानकारी सामने आने के बाद अब ये डाटा भी सामने आ गया है कि इस साल ITR फाइल करने में कौन से राज्‍य नंबर वन पर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस साल 31 जुलाई तक कितने लोगों ने ITR फाइल किया इसकी जानकारी सामने आ चुकी है. इस साल साढ़े 6 करोड़ से ज्‍यादा लोगों ने ITR फाइल किया है. लेकिन इस बात को कम लोग जानते हैं कि अब तक सबसे ज्‍यादा ITR किस राज्‍य के लोगों ने फाइल किया है. अपनी इस स्‍टोरी में हम आपको यही बताने जा रहे हैं. 

कौन सा राज्‍य रहा टॉप पर? 
इस साल इनकम टैक्‍स फाइल करने में जो राज्‍य टॉप पर रहे हैं उनमें महाराष्‍ट्र, यूपी, गुजरात, राजस्‍थान और वेस्‍ट बंगाल 5 ऐसे राज्‍य सामने आए हैं जिन्‍होंने कुल आईटीआर का 48 प्रतिशत तक फाइल किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टेट बैंक की रिपोर्ट कहती है कि इस साल काफी लोग निम्‍न आय वर्ग से ऊपर की श्रेणी में चले गए हैं. इस साल 64 लाख ज्‍यादा आईटीआर फाइल की गई हैं. इनमें सबसे ज्‍यादा इजाफा महाराष्‍ट्र, यूपी पंजाब, गुजरात और राजस्‍थान जैसे राज्‍य शामिल हैं. 

और किन राज्‍यों में हुआ है इजाफा?
जिन राज्‍यों के लोगों ने इस बार सबसे ज्‍यादा आयकर फाइल किया है उनके अलावा कई चौंकाने वाले नाम ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें एक बड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. इनमें मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड ऐसे राज्‍य हैं जहां पिछले 9 सालों में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. SBI की रिपोर्ट ये भी कहती है कि जिन लोगों की इनकम 2014 में 4.4 लाख थी वो आज 13 लाख रुपये तक हो गई है. यही नहीं रिपोर्ट भविष्‍य का आंकलन करते हुए कहती है कि 2047 में ये 49.7 लाख रुपये तक जा पहुंची है. रिपोर्ट ये भी कहती है कि एक बेहतर सिस्‍टम इसे 2047 तक 50 लाख रुपये तक पहुंचा सकता है. 

इस साल कितने लोगों ने फाइल किया आईटीआर 
आयकर विभाग की ओर से जानकारी दी गई थी कि असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 31 जुलाई तक 6.77 करोड़ लोगों ने अपना आयकर रिटर्न भरा है. इनमें 53.67 लाख लोग ऐसे हैं जिन्‍होंने पहली बार ये रिटर्न फाइल किया है. ये नंबर पिछले साल आयकर रिटर्न फाइल करने वालों से 16.1 प्रतिशत ज्‍यादा भी है. पिछले साल 22-23 में 5.83 करोड़ लोगों ने अपना आईटीआर फाइल किया था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.