होम / बिजनेस / हीरो मोटोकॉर्प के मालिक के घर ED की रेड, ये रही वजह
हीरो मोटोकॉर्प के मालिक के घर ED की रेड, ये रही वजह
ED ने ये कार्रवाई इसलिए की है क्योंकि उनसे जुड़े एक शख्स के पास कुछ दिन पहले बड़ी मात्रा में अघोषित रकम पकड़ी गई थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
देश की नामी टू व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के मालिक पवन मुंजाल के घर ED ने रेड मारी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके ED ने ये कार्रवाई धन शोधन की कार्रवाई के तहत की है.इस कार्रवाई की एक बड़ी वजह ये भी है कि डीआरआई ने कुछ दिन पहले इस मामले में एक मुकदमा दर्ज किया था. DRI ने कुछ दिन पहले पवन मुंजाल के नजदीकी को एयरपोर्ट पर पकड़ा था जिसके पास से भारी मात्रा में विदेशी करेंसी पकड़ी गई थी. ED पिछले साल मार्च में भी ये छापेमारी की ये कार्रवाई कर चुका है.
दरअसल ये रही है वजह
अभी तक इस मामले में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, DRI के मुकदमे और उस शख्स के एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद उससे बरामद हुई विदेशी करेंसी ही इस रेड की बड़ी वजह है. ये रेड सिर्फ पवन मुंजाल के घर ही नहीं बल्कि उनके कई वरिष्ठ अधिकारियों के घर भी इस तरह की रेड चल रही है.
कंपनी के शेयर में हुई गिरावट
जैसे ही आज हीरो मोटोकॉर्प के मालिक के घर रेड की खबर आई तो कंपनी के शेयर में भी भारी गिरावट देखने को मिली. दोपहर में 1 बजकर 45 मिनट पर खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर में 3.88 प्रतिशत की गिरावट हो चुकी थी और शेयर 3079.55 रुपये पर बिकवाली कर रहा था. जबकि आज बाजार खुलने के साथ शेयर 3224.95 रुपये पर खुला था.
भारत के बाजार में है बड़ा हिस्सा
हीरो मोटोकॉर्प का भारत के बाजार में एक बड़ा हिस्सा है. कंपनी के देश में कुल 8 प्लॉंट हैं. इनमें से 6 भारत में हैं जबकि 1-1 कोलंबिया और बांग्लादेश में है. हीरो मोटोकॉर्प एशिया,दक्षिण अमेरिका और कई अन्य देशों को मिलाकर 40 देशों में अपना कारोबार करती है. अकेले भारत के बाजार में कंपनी की 50 फीसदी की हिस्सेदारी है.
टैग्स