✕

होम / बिजनेस / छोटी कारों, बाइकों और ट्रैक्टर्स की कीमतों में कटौती तय, GST दरों में बदलाव से ऑटो सेक्टर को मिलेगी रफ्तार

छोटी कारों, बाइकों और ट्रैक्टर्स की कीमतों में कटौती तय, GST दरों में बदलाव से ऑटो सेक्टर को मिलेगी रफ्तार

सरकार का यह कदम जहां एक ओर आम उपभोक्ताओं को सस्ती कार और बाइक खरीदने का मौका देगा, वहीं दूसरी ओर इससे भारत की ऑटो इंडस्ट्री को भी नई रफ्तार मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सरकार ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए GST दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे छोटी कारों, मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टर्स और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट की संभावना है. कोविड-19 महामारी के बाद से महंगे वाहनों के कारण आम खरीदारों की मांग घटी हुई थी, लेकिन सरकार के इस फैसले से बाजार में नई ऊर्जा आ सकती है.

छोटी कारें होंगी सस्ती, टैक्स 31% से घटकर 18%

नए टैक्स स्ट्रक्चर के अनुसार, अब छोटी कारों (जो 4 मीटर से कम लंबी हैं और जिनके पेट्रोल इंजन ≤1200cc या डीजल इंजन ≤1500cc हैं) पर सिर्फ 18% GST लगेगा. पहले इन्हीं वाहनों पर कुल मिलाकर 29% से 31% तक टैक्स देना पड़ता था. इससे उनकी एक्स-शोरूम कीमतों में 12% से 13% तक की गिरावट आ सकती है.

मोटरसाइकिल और SUVs पर भी बदले टैक्स स्लैब

- 350cc तक की मोटरसाइकिल पर अब 18% GST लगेगा.
- 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक्स पर 40% GST लागू किया गया है.
- ऑटो सेक्टर से संबंधित 12% और 28% स्लैब को समाप्त कर दिया गया है.
- केवल 5% और 18% टैक्स स्लैब को बरकरार रखा गया है.
- लक्जरी और 'सिन गुड्स' पर नया 40% स्लैब लागू होगा.
- कम्पनसेशन सेस को भी पूरी तरह हटा दिया गया है, जिससे लागत और जटिलता दोनों में कमी आएगी.

इलेक्ट्रिक वाहनों पर राहत जारी, ट्रैक्टर और टायर भी सस्ते

सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर 5% GST को यथावत बनाए रखा है, जिससे हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही, ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी पर टैक्स कम करके किसानों को सीधी राहत दी गई है.

टायर इंडस्ट्री को भी राहत 

- नए टायरों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया गया है.
- ट्रैक्टर टायर पर सिर्फ 5% GST लगेगा.

उद्योग संगठनों ने फैसले का स्वागत किया

विशेषज्ञों ने सरकार के इस कदम को उपभोक्ता और इंडस्ट्री दोनों के लिए फायदेमंद बताया. उन्होंने कहा कि इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए वाहन खरीदना आसान होगा और बाजार में मांग बढ़ेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार EY इंडिया ने इसे "महत्वपूर्ण और स्वागत योग्य कदम" कहा. उनका मानना है कि इससे उपभोक्ता खर्च में इजाफा होगा और पुराने टैक्स विवाद भी सुलझ सकेंगे. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस फैसले को "लैंडमार्क" बताया. उनके मुताबिक इससे ट्रैक्टर्स, कमर्शियल वाहन और SUVs की कीमतें घटेंगी और किसानों के लिए कृषि उपकरण सस्ते होंगे. CEAT के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कहा कि टायर इंडस्ट्री को भी सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि दो-रेट टैक्स स्ट्रक्चर को इंडस्ट्री के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला कदम है.

बिक्री बढ़ने की उम्मीद

विशेषज्ञों का मानना है कि GST स्लैब में इस व्यापक बदलाव और कम्पनसेशन सेस को हटाने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में आने वाले महीनों में मजबूत मांग देखने को मिलेगी. ऑटो निर्माता कंपनियां अगले कुछ तिमाहियों में बिक्री में तेज़ उछाल की उम्मीद कर रही हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago