होम / बिजनेस / आखिर छोटे शहरों में क्‍यों जा रही हैं IT कंपनियां, क्‍या वर्क फ्राम होम है इसकी वजह ?

आखिर छोटे शहरों में क्‍यों जा रही हैं IT कंपनियां, क्‍या वर्क फ्राम होम है इसकी वजह ?

दरअसल इंफोसिस सहित कई अन्‍य कंपनियों ने हाल ही में एक टियर 2 शहर में अपना ऑफिस खोला है, जिसके पीछे कंपनियों की मंशा अपने कर्मचारियों को घर के पास ऑफिस मुहैया कराने की मंशा है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

जब से कोरोना का असर कम हुआ है तब से लगातार कंपनियां अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं. लेकिन ज्‍यादातर कर्मचारी जो पिछले लंबे समय से घर से काम कर रहे थे उनमें से ज्‍यादातर ऑफिस नहीं आना चाहते हैं. इस स्थिति के बीच पिछले एक दशक से टियर वन सिटी में काम करने वाली कंपनियों ने अब टियर 2 शहरों की ओर रूख कर लिया है. कंपनियों का कहना है कि वो अपने कर्मचारियों को घर के पास हाईब्रिड ऑफिस मुहैया कराना चाहती हैं जिसके चलते वो ऐसा कर रही हैं. 

आखिर किस कंपनी ने शुरू किया ऑफिस 
टियर 2 शहरों में जाकर ऑफिस खोलने की शुरुआत सबसे पहले इंफोसिस ने की है. इसका ताजा उदाहरण इंफोसिस का है जिसने कर्नाटक के येलहंका में अपना नया ऑफिस खोला है. हाल ही में शुरू हुए परिसर में परिचालन भी शुरू हो गया है और कर्मचारियों को मानव संसाधन विभाग से एक ईमेल में नई व्यवस्था के बारे में सूचित किया गया है. 

क्‍या बोली कंपनी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से इंटरनल मेल में कहा गया है कि हम आपकी सभी के साथ इस सूचना को साझा करते हुए बेहद खुश हैं कि हमने जिस नई फैसिलिटी की शुरूआत की है कि वो हमारे हाईब्रिड ऑफिस सिस्‍टम को और बढ़ाएगी. इससे आप अपने घर के पास से बेहतर हाईब्रिड तरीके से काम कर पाएंगे. अपने कर्मचारियों के लिए हाइब्रिड ऑफिस का वातावरण मुहैया कराने के लिए इंफोसिस कई और शहरों में भी इस तरह के प्रयास कर रही हैं. इनमें विशाखापत्तनम और कोयंबटूर जैसे द्वितीय श्रेणी के शहरों में भी कार्यालय स्थापित किए हैं, जिसका लक्ष्य उन क्षेत्रों में मौजूद प्रतिभा पूल का लाभ उठाना है.

क्‍या दूसरी कंपनियां भी कर रही हैं प्रयास 
इस दिशा में सिर्फ इंफोसिस ही नहीं बल्कि कई अन्‍य आईटी कंपनियां भी प्रयास कर रही हैं. कंपनिया दिल्‍ली, मुंबई बैग्‍लुरू जैसे टियर वन शहरों से निकलकर अब टियर 2 शहरों में जा रही हैं. आईटी प्रमुख एक्सेंचर, जो पारंपरिक रूप से अब तक भारत के महानगरों में संचालित होता है, ने कुछ महीने पहले जयपुर और कोयंबटूर में कार्यालय स्थापित किए, जिससे ज्‍यादातर प्रतिभा वाले लोगों तक पहुंच संभव हो गई और कर्मचारियों को अपना कार्य स्थान चुनने में अधिक लचीलापन प्रदान किया गया.
आईटी कंपनी आईबीएम ने टियर II और टियर III शहरों में केंद्र खोलना शुरू कर दिया है,  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत-दक्षिण एशिया के एमडी संदीप पटेल ने कहा था कि मैं उन्हें उभरते हुए क्षेत्र कहना पसंद करता हूं, न कि टियर II/ टियर III शहर. उन्हें इस मायने में फायदा है कि हम स्थानीय प्रतिभा तक पहुंच सकते हैं, हम वहां और फिर प्रतिभा के लिए प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित कर सकते हैं. उन्हें बड़े संगठन में शामिल करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

संदीप बत्रा का ग्लोबल लीडरशिप मॉडल: कैसे HSBC के जरिए भारत की बढ़ती संपदा को दुनिया से जोड़ रहे हैं बैंकिंग दिग्गज

25 वर्षों से अधिक के बैंकिंग अनुभव, पांच देशों में नेतृत्व और भारत के वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार को नई दिशा देने वाले HSBC इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं हेड ऑफ इंटरनेशनल वेल्थ एंड प्रीमियर बैंकिंग संदीप बत्रा का करियर वैश्विक अनुभव और ग्राहक-केंद्रित सोच का अनूठा उदाहरण है.

15 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

13 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

13 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

16 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

14 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

15 hours ago