✕

होम / बिजनेस / IT विभाग ने नोटिफाई किया CII, जानते हैं इसका क्‍या होगा आप पर असर?

IT विभाग ने नोटिफाई किया CII, जानते हैं इसका क्‍या होगा आप पर असर?

दरअसल हमारे निवेश से लेकर सं‍पत्ति की कीमत समय के साथ बढ़ती रहती है. ऐसे में उस पर टैक्‍स का सही आंकलन करने के लिए इस बार इसे 363 तय किया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार के वित्‍त मंत्रालय ने वर्ष 2024-25 के लिए लागत मुद्रास्‍फीति सूचकांक का निर्धारण कर दिया है. सरकार ने इस बार के लिए लागत मुद्रास्‍फीति सूचकांक को 363 तय किया है. इससे पहले पिछले साल में ये सूचकांक 348 तय किया गया था. लागत मुद्रासफीति सूचकांक में कुछ संशोधन भी किए गए हैं. सीबीडीटी की ओर से इसे लेकर ट्वीट कर जानकारी दी गई है. 

इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से ट्वीट कर दी गई जानकारी 
इस मामले में आयकर विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी है. आयकर विभाग की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि सीबीडीटी 24 मई, 2024 की अधिसूचना संख्या 44/2024 के माध्यम से वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (सीआईआई) को अधिसूचित करता है. आयकर विभाग ने असेसमेंट ईयर 2025-26 और उसके बाद के वर्षों के लिए प्रासंगिक वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक 363 है.

ये भी पढ़ें: जिनकी कंपनी ने दिया 'विको टरमरिक,नहीं कॉस्‍मेटिक' जैसा जिंगल, वो यशवंत पंढ़ेरकर नहीं रहे

आम आदमी से कैसे जुड़ा कॉस्‍ट इन्‍फ्लेशन सूचकांक 
दरअसल जब कभी भी कम कोई अचल संपत्ति जैसे निवेश या संपत्ति पर लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन टैक्‍स की गणना की जाती है तो ये उसके बहुत काम आता है. यही नहीं सिक्‍योरिटी या ज्‍वैलरी को बेचने से हासिल होने वाले लॉन्‍ग टर्म कैपिटल गेन टैक्‍स की गणना में ये भी काफी काम आता है. सरकार की ओर से लगभग हर वर्ष के लिए कॉस्‍ट इन्‍फ्लेशन सूचकांक का निर्धारण किया जाता है. ये महंगाई को ध्‍यान में रखते हुए असेट की खरीद कीमत और उसकी वर्तमान कीमत को एडजस्‍ट करता है. इससे ये भी सुनिश्चित होता है कि सामान्‍य मूल्‍य वृि‍द्ध से होने वाले होने वाले नाममात्र लाभ की बजाए वास्‍तविक लाभ पर टैक्‍स लगाया जाए. 

पिछले कुछ सालों में कितना रहा है सूचकांक 
अगर आयकर विभाग द्वारा पिछले कुछ सालों में तय किए गए सूचकांकों पर नजर डालें तो वो समय के साथ बदलते रहे हैं. ये 2014-15 में 240, 2015-16 में 254, 2016-17 में 264, 2017-18 में 272, 2018-19 में 280, 2019-20 में 289, 2020-21 में 301, 2021-22 में 317, 2022-23 में 331, 2023-24 348 और 2024-24 के लिए 363 तय किया गया है. ये समय के साथ लगातार बढ़ रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.