होम / बिजनेस / इजराइल हमास युद्ध का इन कारोबार पर पड़ सकता है असर, सामने आ सकती है ये परेशानी 

इजराइल हमास युद्ध का इन कारोबार पर पड़ सकता है असर, सामने आ सकती है ये परेशानी 

सबसे बड़ी परेशानी ये सामने आ सकती है कि तेल के दामों में इजाफा हो सकता है. अगर तेल के दामों में इजाफा होता है तो भारत के लिए परेशानी पैदा हो सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इजराइल और हमास के युद्ध के बाद इस वक्‍त पूरी दुनिया की नजर वहीं लगी हुई है. सोशल मीडिया पर लगातार युद्ध की तस्‍वीरें आ रही हैं. इस युद्ध का दुनिया भर के शेयर बाजार में आंशिक असर तो देखा जा रहा है कि लेकिन कई ऐसे क्षेत्र भी हैं जिन पर इसका बड़ा असर आने की आशंका जताई है. इनमें ऑयल और सोने के आयात निर्यात का क्षेत्र है जिस पर इसका असर सबसे ज्‍यादा पड़ने की आशंका है. हमने इस मामले को लेकर देश के नामी बाजार एक्‍सपर्ट से बात की है. आइए जानते हैं उनका इस मामले में क्‍या कहना है. 

महंगाई में हो सकता है इजाफा 
सीनियर मार्केट एक्‍सपर्ट आकाश जिंदल कहते हैं कि भारत पर इसका अप्रत्‍यक्ष असर पड़ सकता है. आकाश कहते हैं कि आज दुनिया के सभी देश एक दूसरे से कनेक्‍टेड हैं. ये युद्ध दुनिया के लिए एक तरह से खतरा है. क्‍योंकि रूस-युक्रेन युद्ध के असर से अभी तक दुनिया के कई देश निकल नहीं पाए हैं. इस युद्ध ने दुनिया के कई देशों में मंदी पैदा की है. अगर ऐसे में एक और इंटेंस वॉर होती है तो वो दुनिया को प्रभावित कर सकती है. वो कहते हैं कि कच्‍चा तेल पहले ही कोई चार से पांच प्रतिशत तक ऊपर उठ चुका है. चाहे ये दोनों कंट्री जो युद्ध में शामिल हैं इनका तेल बाजार में कोई बड़ा योगदान नहीं है लेकिन ईरान क्‍या कदम उठाता है ये हमें देखना पड़ेगा.

ईरान एक ऐसा देश है जो बड़ा तेल उत्‍पादक देश है. ये पूरा क्षेत्र क्रूड ऑयल की सप्‍लाई के लिए जाना जाता है. अगर तेल महंगा होता है तो हम पर इसका बड़ा असर पड़ सकता है. क्‍योंकि हम 70- 80 प्रतिशत तेल इंपोर्ट करते हैं. अगर तेल महंगा होता है तो हमारी महंगाई बढ़ सकती है, और फिर डॉलर भी महंगा हो सकता है. भारत के लिए इसके दो नुकसान हो सकते हैं कि अगर दुनिया पर असर पड़ा तो भारत पर भी असर पड़ सकता है और दूसरा अगर तेल महंगा हुआ तो हमारी महंगाई बढ़ सकती है. महंगाई हमारी सबसे बड़ी आर्थिक समस्‍या है.

अमेरिका ने कही ये अहम बात 
अमेरिका पहले ही इजराइल के समर्थन की बात कह चुका है.  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ये भी कहा है कि अगर तेल की कमी होती है तो वो अपने रिजर्व भंडार खोलकर महंगाई को कम कर सकता है. अमेरिका के सुरक्षित भंडारों से अगर महंगाई 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ जाती है तो उसे भी ठीक किया जा सकता है. 

शेयर बाजार पर भी दिखा है असर 
हमास और इजराइल के बीच शुरू हुए इस युद्ध में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. अब तक शेयर बाजार पर इसका जो असर देखने को मिला है वो पूरी दुनिया में आंशिक तौर पर दिखाई दे रहा है. इसका देश के कई शेयरों पर नेगेटिव असर देखने को मिला है. लेकिन कई जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अगर ये युद्ध लंबा चलता है तो ऐसे में परेशानी और बढ़ सकती है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

13 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

17 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

17 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

19 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

19 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

13 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

17 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

15 hours ago