होम / बिजनेस / Lingerie Market पर बादशाहत की तैयारी, पिता की इस 'सीख' के साथ आगे बढ़ रहीं Isha Ambani

Lingerie Market पर बादशाहत की तैयारी, पिता की इस 'सीख' के साथ आगे बढ़ रहीं Isha Ambani

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कपड़ों के बाजार में महिलाओं के कपड़ों की 37% हिस्सेदारी है. कुल मार्केट 40 अरब डॉलर के आसपास है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस रिटेल की कमान मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के हाथ है. ईशा कंपनी को अपने हिसाब से आगे बढ़ा रही हैं और बाजार पर छाने के लिए उन्होंने खास रणनीति तैयार की है. हालांकि, उनकी इस रणनीति में पिता की एक सीख जरूर शामिल है - 'सबका ख्याल'. मुकेश अंबानी हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं. इसी वजह से पहले मोबाइल क्रांति और फिर मोबाइल डेटा क्रांति के लिए रिलायंस को याद किया जाता है. रिलायंस जिस सेक्टर में एंट्री लेती है, वहां अपने उत्पादों की कीमत इस लिहाज से तय करती है कि हर वर्ग की उस तक पहुंच हो सके. इसी को आधार बनाकर ईशा अंबानी आगे बढ़ रही हैं.

10 इंटरनेशनल ब्रैंड
ईशा अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस रिटेल वुमन अंडर गारमेंट्स कारोबार में इसी रणनीति के तहत तहलका मचा रही है. Lingerie Market में बादशाहत कायम करने के लिए रिलायंस के पास इस समय 10 इंटरनेशनल ब्रैंड हैं, जिसके प्रोडक्ट्स की बिक्री वो भारत में कर सकती है. खास बात ये है कि कंपनी हर इनकम ग्रुप के लोगों को ध्यान में रखते हुए अंडर गारमेंट का कारोबार कर रही है. यानी सस्ते से लेकर महंगे तक, रिलायंस सभी तरह के Lingerie बेच रही है.   

हर वर्ग का ख्याल
एक रिपोर्ट बताती है कि ईशा अंबानी की रिलायंस रिटेल ने Hushh ब्रैंड लोअर मिडल इनकम ग्रुप को ध्यान में रखते हुए पेश किया है. इसके कुछ प्रोडक्ट्स 149 रुपए से शुरू होते हैं. बता दें कि यह प्राइवेट लेबल ब्रांड है, जिसकी बाजार में अच्छी-खासी हिस्सेदारी है. इसी तरह, रिलायंस रिटेल द्वारा बेचे ब्रैंड Zivame और Clovia मिडिल इनकम ग्रुप के हिसाब से हैं. इसी तरह, रिलायंस ने Amante को प्रीमियम कैटेगरी में पेश किया है. Amante अपर मिडिल क्लास और अपर क्लास के लोगों की जरूरत के हिसाब से बनाया गया है.

खरीदी है 89% हिस्सेदारी
रिलायंस ने 2015 में Hunkemoller के साथ फ्रेंचाइजी डील की थी. ये इटरनेशनल प्रीमियम लग्जरी ब्रैंड है. इसके जरिये रिलायंस इलीट क्लास को आकर्षित करती है. रिलायंस ने पिछले कुछ सालों में ही अपने पोर्टफोलियो में किसी न किसी डील के तहत कई Lingerie Brands जोड़े हैं. इन ब्रैंड्स को शामिल करते समय इस बात का ख्याल रखा गया है कि कंपनी के पास सभी के लिए कुछ न कुछ हो. रिलायंस रिटेल ने पिछले साल ऑनलाइन lingerie रिटेलर Clovia में 89 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. इससे पहले उसने Zivame और Amante में भी हिस्सेदारी खरीदी थी. 

कितना बड़ा है बाजार?
भारत में Lingerie मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में कपड़ों के बाजार में महिलाओं के कपड़ों की 37% हिस्सेदारी है. कुल मार्केट 40 अरब डॉलर के आसपास है. जबकि महिलाओं के अंडरगारमेंट का बाजार 5 अरब डॉलर है और इसके 2025 तक 70% बढ़कर 8.5 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है. यही वजह है कि ईशा अंबानी अपनी कंपनी के पोर्टफोलियो को मजबूत कर रही हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा मार्केट पर कब्जा किया जा सके. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

17 minutes ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

33 minutes ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

1 hour ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

2 hours ago

बड़ी खबरें