होम / बिजनेस / क्‍या आम्रपाली में है आपका घर, तो इस तारीख तक मिल जाएगा सपनों का आशियाना

क्‍या आम्रपाली में है आपका घर, तो इस तारीख तक मिल जाएगा सपनों का आशियाना

दरअसल कई परेशानियों के साथ फंड की समस्‍या फ्लैटों के निर्माण में सामने आ रही थी, लेकिन अतिरिक्‍त एफएआर मिलने के बाद समस्‍या पूरी तरह से सुलझ गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आम्रपाली के प्रोजेक्‍ट को बनाने का जिम्‍मा भले ही NBCC को मिल गया हो लेकिन अभी भी उसके कई प्रोजेक्‍ट का भविष्‍य अधर में लटका हुआ है. इस दुविधा को देखते हुए बॉयर्स का सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनका घर कब मिलेगा. लेकिन NBCC ने अब इन सवालों का जवाब दे दिया है. NBCC ने साफ कर दिया है कि अगले साल तक सभी आम्रपाली में घर खरीदने वालों को घर दे दिया जाएगा. 

NBCC ने कही ये बात 
NBCC ने इस मामले को लेकर कहा कि उन्‍हें कुल 38000 फ्लैट तैयार करने थे, जिनमें से 16000 फ्लैट तैयार किए जा चुके हैं. लेकिन अभी भी 22 हजार फ्लैट को तैयार किया जाना है. दरअसल इन फ्लैट के निर्माण में फंड की समस्‍या भी बनी हुई थी. इसे लेकर आम्रपाली के रिसीवर आर वैंकेट रमानी ने कहा कि अब पैसे की समस्‍या किसी भी तरह से सामने नहीं आएगी. उन्‍होंने कहा‍ कि फंड की समस्‍या अतिरिक्‍त एफएआर (Floor Area Ratio) से दूर हो जाएगी. उन्‍होंने कहा कि अब पूरी रफ्तार के साथ सभी प्रोजेक्‍ट पर काम होगा जिससे एक साल में इनके पूरा होने की पूरी उम्‍मीद है. 

जुलाई 2019 में मिला था NBCC को ये काम 
कोर्ट के दखल के बाद एनबीसीसी को ये काम जुलाई 2019 में मिला था. एनबीसीसी को तीन साल में 38 हजार फ्लैटों को तैयार करना था. लेकिन कोरोना से लेकर दूसरी कई परेशानियों के कारण 42 महीने में सिर्फ 16 हजार फ्लैट ही तैयार हो पाए.  अतिरिक्‍त एफएआर के मिलने से आम्रपाली की समस्‍या ऐसे खत्‍म हो गई है कि अब वो अतिरिक्‍त फ्लैट बना पाएगी, जिससे उसके लिए फंड का इंतजाम हो जाएगा. अतिरिक्‍त एफएआर मिलने से 13 हजार फ्लैट ज्‍यादा बन पाएंगे जिससे फंड का इंतजाम आसानी से हो जाएगा. 

इतने फंड की है जरूरत 
आम्रपाली के बाकी बचे 13 हजार फ्लैटों को पूरा करने के लिए एनबीसीसी को 10 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है. जबकि एनबीसीसी इनको बेचती है तो उससे उसे 16 से 18 हजार करोड़ रुपये तक की आय होगी. पहले इस पैसे को एनबीसीसी बैंकों से उधार लेगी लेकिन उन्‍हें बेचने के बाद पैसे को चुकाया जाएगा. ऐसे में एनबीसीसी के पास कुछ पैसा बच भी जाएगा. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से अतिरिक्‍त एफएआर मिलने के बाद अब उम्‍मीद की जा रही है कि नोएडा से भी ये जल्‍द ही क्लियर हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें: बाजार में आने जा रहा है इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सेक्‍टर से जुड़ी कंपनी का IPO, पैसा रखें तैयार
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

10 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

9 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

5 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

7 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

8 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

8 hours ago