होम / बिजनेस / क्‍या लौट रहा है ओल्‍ड पैंशन का दौर, अब इस राज्‍य ने दिया कर्मचारियों को तोहफा 

क्‍या लौट रहा है ओल्‍ड पैंशन का दौर, अब इस राज्‍य ने दिया कर्मचारियों को तोहफा 

बीते लंबे समय से ओल्‍ड पेंशन का मुद्दा जहां अलग-अलग चुनाव में सामने आया है वहीं कई कर्मचारी संगठन भी इसकी मांग कर रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पहले ओल्‍ड पेंशन का मामला कई संगठनों ने उठाया तो उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में सरकार बनने के बाद इसे लागू कर दिया. अब इसकी मांग को लेकर जब कई बार दिल्‍ली में प्रदर्शन हो चुके हैं तो एक और सरकार ने अपने कुछ कर्मचारियों के लिए इस सुविधा को लागू कर दिया है. ये है महाराष्‍ट्र सरकार, जिसने नए साल पर अपने कर्मचरियों को ये सौगात दी है. ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब दो महीने बाद देश में लोकसभा चुनाव का दौर शुरू हो जाएगा. 

किन कर्मचारियों को मिलेगी ओल्‍ड पेंशन? 
महाराष्‍ट्र सरकार के फैसले के अनुसार, जो कर्मचारी 2005 के बाद भर्ती हुए हैं, उन्‍हें इस पेंशन का विकल्‍प मिलेगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्‍ट्र कैबिनेट के इस फैसले से 26 हजार कर्मचारियों को फायदा होगा. यही नहीं राज्‍य में 2005 से पहले इस योजना का लाभ पहले से ही मिल रहा है. ऐसा लाभ लेने वालों की संख्‍या 9.5 लाख है. 

इस सुविधा के लिए यहां देना होगा दस्‍तावेज
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर जिन 26000 लोगों को इसका लाभ लेना है उन्‍हें इसके लिए क्‍या करना होगा. ऐसे लोगों को इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कहा कि जो भी कर्मचारी जिस पेंशन का चुनाव करना चाहे वो अगले 6 महीने में इसका चुनाव कर सकता है. महाराष्‍ट्र सरकार ने 2005 में ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम को बंद कर दिया था, जबकि नई पेंशन स्‍कीम को शुरू कर दिया था. 

आखिर क्‍या है ओल्‍ड और न्‍यू पेंशन स्‍कीम 
ओल्‍ड पेंशन स्‍कीम का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें कर्मचारी को अंतिम वेतन के 50 फीसदी के बराबर मंथली पेंशन का लाभ मिलता है. इसमें कर्मचारियों को किसी तरह का योगदान देने की आवश्‍यकता नहीं रहती है. जबकि 2005 के बाद लागू हुई नई पेंशन योजना में राज्‍य सरकार के कर्मचारी को मूल वेतन और महंगाई भत्‍ते का 10 प्रतिशत योगदान देना होता है और राज्‍य भी उतना ही योगदान देता है. फिर इस पैसे को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण द्वारा अप्रूव पेंशन फंडों में लगाया जाता है.  

ये भी पढें: क्‍या बंद हो जाएगी MMTC? अब इस मंत्रालय से भी मिला क्‍लीयरेंस

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

32 minutes ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

1 hour ago

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

1 hour ago

यूके कोर्ट से नीरव मोदी को बड़ा झटका, बैंक ऑफ इंडिया को 100 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश

अदालत ने नीरव मोदी को लगभग 10.7 मिलियन डॉलर यानी करीब 100 करोड़ रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया है. यह रकम उन कर्जों से जुड़ी है, जिनकी व्यक्तिगत गारंटी नीरव मोदी ने दी थी.

3 hours ago

Meta-CRED डील पर उठे बड़े सवाल, डेटा स्वामित्व और गोपनीयता पर छिड़ी नई बहस

व्हाट्सऐप, क्रेड और भारतीय उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चा

4 hours ago

बड़ी खबरें

सेबी का नया विज्ञापन कोड: सेलिब्रिटी करेंगे ब्रांड प्रमोट, स्कीम बेचने पर रोक

नए नियमों के तहत अब स्टॉक ब्रोकर, म्यूचुअल फंड हाउस, इन्वेस्टमेंट एडवाइजर और पोर्टफोलियो मैनेजर अपने कॉरपोरेट ब्रांड के प्रचार के लिए सेलिब्रिटी की सेवाएं ले सकेंगे.

1 hour ago

भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे आकर्षक बिजनेस डेस्टिनेशन: WEF रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका 65 प्रतिशत समर्थन के साथ पहले स्थान पर रहा. वहीं भारत 56 प्रतिशत समर्थन के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

32 minutes ago

गौतम अडानी का पावर सेक्टर में ₹2 लाख करोड़ का दांव, 45 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य

पारंपरिक बिजली उत्पादन के अलावा अडानी समूह अब स्वच्छ और दीर्घकालिक ऊर्जा स्रोतों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है.

1 hour ago

सैमसोनाइट के बोर्ड में समीर सुनेजा की एंट्री, वैश्विक उपभोक्ता अनुभव को मिलेगा नया आयाम

समीर सुनेजा के पास उपभोक्ता वस्तु उद्योग में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. उन्हें बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन, नवाचार, ब्रांड प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार का व्यापक अनुभव हासिल है.