होम / बिजनेस / क्या आज शेयर बाजार भी मना रहा है छुट्टी? जानें क्या है इस सवाल का जवाब

क्या आज शेयर बाजार भी मना रहा है छुट्टी? जानें क्या है इस सवाल का जवाब

शेयर बाजार पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ. खासकर बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहा. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ही बढ़त के साथ बंद हुए थे. अब अगला कारोबारी दिन बाजार के लिए कैसा रहता है, इसके लिए बुधवार का इंतजार करना होगा. क्योंकि आज यानी मंगलवार को बाजार बंद है, आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. दरअसल, आज गुरुनानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) है और इसी उपलक्ष्य में शेयर बाजार बंद है. वहीं, कमोडिटी मार्केट्स की बात करें, तो ये सुबह बंद रहेंगे, लेकिन शाम के सत्रों में बाजार में कामकाज होगा. जबकि करेंसी मार्केट आज पूरी तरह बंद रहेगा. 

ऐसा रहा पिछला कारोबारी दिन
पिछले ट्रेडिंग डे यानी सोमवार को शेयर बाजार ग्रीन निशान पर बंद हुआ. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच बैंकिंग, ऑटो और मेटल शेयरों में अच्छी लिवाली से बाजार तेज गति से भागता नजर आया. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती और विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने से शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर पड़ा. उतार-चढ़ाव के बीच तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 234.79 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 61,185.15 अंक पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.47 फीसदी बढ़त के साथ 18,202.80 अंक पर पहुंच गया.

बैंकिंग सेक्टर में देखी गई तेजी
सोमवार को बैंकिंग सेक्टर में तेजी देखी गई. सबसे ज्यादा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर चढ़ा, इसमें 3.44 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई. दरअसल, कर्ज और ब्याज आय में मजबूती से बैंक का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 74 फीसदी बढ़ा है. इस वजह से उसके शेयरों में भी मजबूती दिखाई दे रही है. इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बडौदा के शेयरों में भी ऊपर का रुख रहा. इसके शेयर 9.48% बढ़त के साथ 158.25 रुपए पर पहुंच गए. इसी तरह, ICICI बैंक, HDFC बैंक भी लाभ में रहे.  

इनके शेयर भी चढ़े 
टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और पावरग्रिड के शेयरों में भी उछाल दर्ज किया गया. एक मीडिया रिपोर्ट में जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के हवाले से बताया गया है कि चीन में COVID पाबंदियों के हटने की अफवाह और अमेरिका में रोजगार के मजबूत आंकड़ों से भी बाजार को समर्थन मिला है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago