होम / बिजनेस / क्या Raksha Bandhan पर Stock Market में नहीं होगा कारोबार?
क्या Raksha Bandhan पर Stock Market में नहीं होगा कारोबार?
अगस्त में शेयर बाजार साप्ताहिक अवकाश के अलावा केवल 15 अगस्त के मौके पर बंद रहा था.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
रक्षा बंधन (Raksha Bandhan 2023) 30 अगस्त को मनाएं या 31 को, यह कंफ्यूजन तो दूर हो गया है, लेकिन अब एक कंफ्यूजन ये है कि क्या शेयर बाजार रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में बंद रहेगा और यदि रहेगा, तो किस दिन? त्यौहार के मौके पर आमतौर पर शेयर बाजार में भी कारोबार नहीं होता. ऐसे में निवेशक असमंजस में हैं कि रक्षा बंधन पर ट्रेडिंग होगी या नहीं. NSE यानी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर उपलब्ध छुट्टियों की लिस्ट में रक्षा बंधन का जिक्र नहीं है, जिसका मतलब है कि स्टॉक मार्केट खुला रहेगा और आप सामान्य दिनों की तरह ट्रेडिंग कर सकेंगे.
अगले महीने कितनी छुट्टियां?
NSE के हॉलिडे कैलेंडर (Share Market Holiday Calendar) के अनुसार, अगस्त में अब बाजार की कोई छुट्टी नहीं है. मार्केट केवल आने वाले शनिवार और रविवार को बंद रहेगा, जो साप्ताहिक अवकाश हैं. अगस्त में शेयर बाजार में 15 अगस्त को ट्रेडिंग नहीं हुई थी. यानी इस महीने केवल एक ही छुट्टी थी. सितंबर की बात करें, तो मार्केट साप्ताहिक अवकाश के अलावा एक अतिरिक्त दिन बंद रहेगा. 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा, बाकी बाकी दिन कारोबार सामान्य दिनों की तरह चलेगा.
नवंबर में इतने दिन रहेगा बंद
अक्टूबर में शेयर बाजार 2 दिन बंद रहेगा. पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर होगी और दूसरी 24 अक्टूबर को दशहरे के मौके पर. नवंबर में भी बाजार में दो दिन कामकाज नहीं होगा. 14 नवंबर को दिवाली है और 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती. दिसंबर में महज एक छुट्टी रहेगी. 25 दिसंबर यानी क्रिसमस वाले दिन मार्केट में ट्रेडिंग नहीं होगी. बता दें कि वैसे तो शेयर बाजार दिवाली के दिन बंद रहता है, लेकिन दिवाली वाली शाम लक्ष्मी की पूजा के बाद बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग (Diwali Muhurat Trading) होती है. मुहूर्त ट्रेडिंग के खास मौके पर बाजार में केवल एक घंटे के लिए कारोबार होता है. मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेश को बेहद खास और शुभ माना जाता है.
टैग्स