होम / बिजनेस / क्या Adani Group पर कम हुआ है LIC का भरोसा? जानें क्या है इसका जवाब

क्या Adani Group पर कम हुआ है LIC का भरोसा? जानें क्या है इसका जवाब

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी समूह को काफी नुकसान पहुंचाया था. समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयर गिरावट का सामना कर रहे थे, लेकिन अब सभी रिकवरी मोड में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी समूह (Adani Group) में भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC के निवेश पर सवाल उठे थे. विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा था. बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि अडानी समूह की कंपनियों में गिरावट के मद्देनजर LIC ग्रुप में अपना निवेश नहीं बढ़ाएगी. लेकिन क्या वास्तव में ऐसा हुआ है? क्या हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के चलते LIC का अडानी समूह पर से भरोसा उठ गया है?   

कई कंपनियों में है निवेश 
LIC ने अडानी ग्रुप की कई कंपनियों में निवेश किया हुआ है. ऐसे में जब उन कंपनियों के शेयरों में गिरावट का दौर चालू था, तो एलआईसी को भी तगड़ा झटका लगा था. लेकिन इन सबके बावजूद LIC ने मार्च तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के साथ-साथ ग्रुप की 4 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि ग्रुप की तीन अन्य कंपनियों में एलआईसी ने अपना स्टेक कम किया है. पिछली तिमाही में अडानी एंटरप्राइजेज के स्टॉक की कीमत आधी से भी कम रही है, मगर इसके बावजूद LIC ने इसके 357,500 शेयर खरीदे हैं.

अडानी एंटरप्राइजेज में हिस्सेदारी
अब अडानी एंटरप्राइजेज में LIC की हिस्सेदारी मार्च के अंत में 4.25 फीसदी पहुंच गई है, जबकि दिसंबर के अंत में यह 4.23% थी. यानी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह में LIC के भरोसे को खास प्रभावित नहीं कर पाई है. इसके अलावा, भारतीय जीवन बीमा निगम ने मार्च तिमाही के दौरान अडानी Adani Transmission, Adani Green Energy और Adani Total Gas में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. जबकि, Adani Ports, ACC और Ambuja Cement में उसने अपनी हिस्सेदारी कम की है. 

पहले के मुकाबले इतना अंतर
अडानी पोर्ट्स में LIC की हिस्सेदारी दिसंबर 2022 के 9.14% के मुकाबले अब 9.12 फीसदी रह गई है. इसी तरह, Ambuja सीमेंट में 6.33 प्रतिशत से घटकर 6.29% और ACC में 6.41% से घटकर 5.13 फीसदी रह गई है. वहीं, अडानी ट्रांसमिशन में LIC की हिस्सेदारी पहले 3.65% थी और अब यह 3.68 प्रतिशत हो गई है. अडानी ग्रीन में 1.28 फीसदी से 1.35% और अडानी टोटल गैस में 5.96 प्रतिशत से बढ़कर 6.02% हो गई है. गौरतलब है कि जनवरी के अंत में अडानी ग्रुप की कंपनियों में LIC के इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 30,127 करोड़ रुपए रह गई थीम जिस पर काफी बवाल मचा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

1 day ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

1 day ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

1 day ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

1 day ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.