होम / बिजनेस / क्या वास्तव में G-20 शिखर सम्मेलन पर बजट से 300% ज्यादा हुआ खर्चा?
क्या वास्तव में G-20 शिखर सम्मेलन पर बजट से 300% ज्यादा हुआ खर्चा?
G-20 के सफल आयोजन के बाद अब उस पर हुए खर्चे को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
भारत की अध्यक्षता में हुए G-20 शिखर सम्मेलन की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है. ग्लोबल इकॉनमी में G-20 की 80% से ज्यादा हिस्सेदारी है. लिहाजा, ऐसे समूह के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करना भारत के लिए गर्व का विषय है. भारत ने इससे पहले कभी भी एक साथ इतने अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मेजबानी नहीं की थी. इस सफल आयोजन के बाद अब इस पर हुए भारी-भरकम खर्चे को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि मोदी सरकार ने G20 समिट पर पानी की तरह पैसा बहाया.
Tweet में किया दावा
एक ट्वीट में दावा किया गया है कि G-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन पर सरकार ने आवंटित फंड से करीब 300 प्रतिशत ज्यादा खर्च किया. ट्वीट में कहा गया है कि मोदी सरकार ने G-20 समिट पर 4,100 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए, जबकि इसके लिए पिछली बार के केंद्रीय बजट में केवल 990 करोड़ रुपए ही आवंटित किए गए थे. यानी इस लिहाज से सरकार ने आवंटित बजट से 3110 करोड़ रुपए ज्यादा खर्च कर डाले. वहीं, इस दावे पर PIB फैक्ट चेक भी आ गया है.
A tweet claims Govt spent 300% more on #G20 than funds allocated in budget#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) September 11, 2023
1 This claim is misleading
2 The quoted expenditure is majorly towards permanent asset creation by ITPO & other infrastructure development which is not limited to hosting G20 Summit alone pic.twitter.com/CRGkraJw3J
PIB ने कही ये बात
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के PIB फैक्ट चेक ने ट्वीट में किए गए दावे का खंडन किया है. PIB Fact Check ने लिखा है - एक ट्वीट में दावा किया गया है कि सरकार ने G-20 पर आवंटित बजट से 300 प्रतिशत से ज्यादा खर्चा किया, जो पूरी तरह से गलत है. ये दावा गुमराह करने वाला है. इसमें जिस खर्च की बात हो रही है उसमें ज्यादातर वह राशि शामिल है, जिसे ITPO ने परमानेंट एसेट बनाने में खर्च किया. साथ ही इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में खर्च राशि को भी इसमें जोड़ा गया है. यह एसेट और इंफ़्रा केवल G20 समिट तक ही सीमित नहीं है.
यहां हुए थे सबसे ज्यादा खर्च
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हुए G20 आयोजन पर कुछ दूसरे देशों में हुए आयोजन के मुकाबले ज्यादा खर्चा हुआ. पिछले साल इस शिखर सम्मेलन का आयोजन इंडोनेशिया के बाली में हुआ था और एक अनुमान के मुताबिक उस पर 364 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. वहीं, 2019 में जापान में हुई G-20 समिट पर 2,660 करोड़ खर्च किए गए थे. इससे पहले, 2018 में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुए G-20 पर 931 करोड़ रुपए का खर्चा आया था. 2017 में इसके आयोजन पर 642 करोड़ और 2016 में सबसे ज्यादा 1.9 लाख करोड़ रुपए खर्च हुए थे. 2016 का आयोजन चीन के हैंगजू में हुआ था.
टैग्स