✕

होम / बिजनेस / अमेरिका में 'फिर एक बार' Trump सरकार क्या वाकई भारत के लिए खुश होने वाली बात है?

अमेरिका में 'फिर एक बार' Trump सरकार क्या वाकई भारत के लिए खुश होने वाली बात है?

डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका की सत्ता में वापस लौट आए हैं. उन्होंने कमला हैरिस को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में एक बार फिर से डोनाल्ड ट्रंप राज शुरू हो गया है. ट्रंप ने कड़े मुकाबले में कमला हैरिस को शिकस्त दे दी है. डोनाल्ड ट्रंप की जीत को भारत के लिए शुभ माना जा रहा है. कई जानकारों का कहना है कि चूंकि PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अच्छे रिश्ते रहे हैं, इसलिए अमेरिका में सत्ता परिवर्तन भारत के पक्ष में हो सकता है.  कुछ एक्सपर्ट्स की मानें, तो ट्रंप की जीत से भारतीय शेयर मार्केट में तेजी आएगी, बुधवार यानी इसकी झलक देखने को मिल गई है. इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेश की स्थिति में सुधार होने की संभावना है. बीते कुछ समय से विदेशी निवेशक हमारे बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं. 

विदेशी निवेश फिर बढ़ेगा
विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालकर चीनी स्टॉक मार्केट में लगा रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप चीन के धुर-विरोधी मानी जाते हैं. ऐसे में उनकी सत्ता में वापसी से विदेशी निवेश का चीन की तरफ फ्लो कम हो सकता है, जिसका फायदा भारत को मिलेगा. माना जा रहा है कि ट्रंप की वापसी भारत के IT, मैन्युफैक्चरिंग और डिफेंस सेक्टर के लिए अच्छी साबित होगी. जियो पॉलीटिकल नजरिये से देखें तो ट्रंप चीन को लेकर भारत की चिंताओं को समझते हैं, इसलिए चीन के मुद्दे पर भारत को अमेरिका का साथ मिल सकता है. हालांकि, पाकिस्तान को लेकर ट्रंप की सोच भारत के लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकती है. हाल ही में ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ काम करने की इच्छा दर्शाई थी. 

रुपए में आ सकती है कमजोरी
डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों से अमेरिकी डॉलर में मजबूती आने की उम्मीद है. ऐसे में यदि रुपए के मुकाबले अमेरिकी डॉलर ज्यादा मजबूत होता है, भारत के लिए आयात महंगा हो जाएगा. उसे तेल सहित बाहर से मंगाई जाने वाली वस्तुओं के लिए अधिक कीमत चुकानी होगी, इससे घरेलू स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंका बनी रहेगी. 2023-24 में भारत का अमेरिका से आयात 42.2 बिलियन डॉलर का था. जबकि निर्यात करीब 77.52 बिलियन डॉलर का रहा. कुछ समय पहले डोनाल्ड ट्रंप  ने कहा था कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह इस स्थिति को बदलेंगे. भारत  पर टैरिफ शुल्क कम करने को लेकर दबाव बनाएंगे.  

बढ़ सकती है हमारी टेंशन
ट्रंप वीजा को लेकर भी भारतीयों की टेंशन बढ़ा सकते हैं. उन्होंने पिछली बार H-1B वीजा पर बैन लगा दिया था. इससे अमेरिका में मौजूद भारतीय आईटी कंपनियां सबसे ज्यादा प्रभावित हुई थीं. ट्रंप के पिछले कार्यकाल में कड़ी इमिग्रेशन नीतियां देखने को मिली थीं, अगर उनका वही रुख कायम रहता है तो भारतीयों के लिए अमेरिका मार्केट में नौकरी हासिल करना कठिन हो जाएगा. इसलिए ट्रंप की जीत भारत के हित में है, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. डोनाल्ड ट्रंप क लिए पहले अमेरिका है और वह उसके फायदे के अनुसार ही नीतियां बनाएंगे.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

12 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

29 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

33 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी में बड़ा निवेश प्लान, 15 साल में 100 अरब डॉलर और 10 लाख नौकरियों का लक्ष्य

निवेश, रोजगार और टेक्नोलॉजी से लेकर EV, इंफ्रास्ट्रक्चर और रिसर्च तक 6 अहम समझौते; भारत में स्विस कंपनियों के निवेश को बढ़ावा देने पर जोर

12 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 22,650 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 72,382.47 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 133.80 अंक यानी 0.60 फीसदी चढ़कर 22,555.75 पर पहुंच गया.

39 minutes ago

टाटा ग्रुप के अंदरूनी विवाद पर सरकार की नजर, 14 अरब डॉलर के निवेश पर असर की चिंता

सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में टाटा ग्रुप के प्रस्तावित 14 अरब डॉलर के निवेश का भारत के लिए रणनीतिक महत्व, सरकार ने दखल से किया इनकार

29 minutes ago

भारत तैयार कर रहा नया निवेश संधि मॉडल, जल्द मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी: निर्मला सीतारमण

कनाडा, रूस और सऊदी अरब समेत कई देशों के साथ निवेश समझौतों पर चल रही बातचीत, नए मॉडल में निवेशकों को ज्यादा सुरक्षा देने पर जोर

34 minutes ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

23 hours ago