होम / बिजनेस / क्‍या अडानी समूह को मिलने जा रहा है लोन? कुछ और आगे बढ़ी बात

क्‍या अडानी समूह को मिलने जा रहा है लोन? कुछ और आगे बढ़ी बात

अडानी समूह को अगर ये लोन मिल जाता है तो ये जापान के बाहर एशिया का ये चौथा सबसे बड़ा सौदा होगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले को लेकर भले ही अभी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई फाइनल ना हुई हो लेकिन अडानी समूह के लिए अच्‍छी खबर निकलकर सामने आई है. अंबुजा सीमेंट को खरीदने के लिए लिए गए कर्ज को रिफाइनेंस करने के लिए अडानी समूह ये लोन ले रहा है. इस समूह में शामिल बैंक अडानी समूह को 25-25 करोड़ रुपये का लोन दे सकते हैं. इस लोन को देने के लिए बैंकों को आंतरिक मंजूरी मिल चुकी है. उम्‍मीद जताई जा रही है अडानी समूह को जल्‍द ही ये लोन मिल जाएगा. 

3.5 अरब डॉलर का है ये लोन 
अडानी समूह बैंकों के एक समूह से 3.5 अरब डॉलर का लोन ले रहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अडानी समूह को जो बैंक 25-25 करोड़ डॉलर का लोन देने जा रहे हैं उन्‍हें इसके लिए अपने आंतरिक प्रशासन से मंजूरी मिल चुकी है. जो बैंक अडानी समूह को फाइनेंस करने जा रहे हैं उनमें बार्कलेस पीएलसी, डॉयचे बैंक एजी और स्‍टैंडर्ड चार्टेड पीएलसी जैसे नाम शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट तो यहां तक रही हैं कि इनमें कुछ बैंक ऐसे भी हैं जिनसे अडानी समूह 40 करोड़ रुपये के डॉलर तक के लोन के लिए बातचीत चल रही है. अगर ये लोन अप्रूव हो जाता है तो ये इस साल में एशिया का सबसे बड़ा लोन होगा. 

आखिर कौन हैं 40 करोड़ देने वाले बैंक 
अडानी समूह को 40 करोड़ डॉलर देने वाले इन बैंकों में DBS ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड, फर्स्‍ट अबू धाबी बैंक PJSC, मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप इंक, मितसुबिसी यूएफजे फाइनेंशियल ग्रुप और सुमितोमो मित्‍सुई बैंकिंग कॉर्प जैसे बड़े बैंक इस सिंडिकेट लोन के तहत 40 करोड़ डॉलर के लोन देंगे. बाकी जितने भी बैंक हैं वो छोटी रकम देंगे. 

वापस लौट रहा है अडानी समूह 
अडानी समूह के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने बड़े आरोप लगाए थे. इन आरोपों के बाद अडानी समूह को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा था. अडानी समूह के शेयरों में भी भारी गिरावट देखने को मिली थी. इन आरोपों के कारण अडानी समूह की मार्केट वैल्‍यूएशन 150 अरब डॉलर तक कम हो गई थी. लेकिन अब इस लोन को लेकर आगे बढ़ी बात के बाद ये लग रहा है कि समूह उन आरोपों से उबर चुका है. अडानी समूह बार-बार इन आरोपों को नकार चुका है. इस पर अभी तक अडानी समूह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

16 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

18 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

18 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

14 hours ago